{"_id":"61477b688ebc3e3eb0222e3e","slug":"hathras-25-thousand-people-got-e-shram-cards-made-in-the-district-hathras-news-ali2736228135","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिले में 25 हजार लोगों ने बनवाए ई-श्रम कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिले में 25 हजार लोगों ने बनवाए ई-श्रम कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को अब ई श्रम कार्ड के लिए पंजीयन राशि नहीं देनी होगी। जिले में अब तक 25 हजार श्रमिकों ने कार्ड बनवा लिए हैं।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा और मुख्यमंत्री जनआरोग्य योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को लाभ देने के लिए सरकार ने योजना की शुरुआत की है। अब इस योजना की केंद्र सरकार द्वारा निगरानी की जाएगी। इस योजना में पंजीकरण के लिए पहले 60 रुपये का शुल्क लिया जा रहा था।
इस योजना में दो लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा व मुख्यमंत्री आरोग्य योजना के तहत पांच लाख रुपये के मुफ्त इलाज की सुविधा है। अब इस योजना में पंजीयन मुफ्त होगा। कुल मिलाकर सात लाख रुपये तक का लाभ उठा सकते हैं। श्रम प्रवर्तन अधिकारी मोहम्मद आजम का कहना है कि अब ई श्रम कार्ड योजना में लगने वाले शुल्क को खत्म कर दिया गया है। केंद्र सरकार इसकी निगरानी करेगी। अब तक 25 हजार लोगों ने ई श्रम कार्ड बनवाया है। संवाद