{"_id":"61672891c2b6926b232a4b8a","slug":"hathras-23-teachers-and-teachers-get-school-three-will-have-to-wait-hathras-news-ali27566969","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 23 शिक्षक-शिक्षिकाओं को मिले स्कूल, तीन को करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 23 शिक्षक-शिक्षिकाओं को मिले स्कूल, तीन को करना होगा इंतजार
विज्ञापन
हाथरस : शिक्षिका को स्कूल आवंटन का पत्र देतीं बीएसए शाहीन। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अंतरजनपदीय स्थानांतरण के तहत बुधवार को 23 शिक्षक-शिक्षिकाओं में स्कूल का आवंटन हो गया। हालांकि, वहीं जूनियर के तीन शिक्षकों को अभी स्कूल आवंटन का इंतजार करना होगा, इसके लिए शासन के आदेश का विभाग को इंतजार है। बता दें कि सर्वर ठप होने के कारण मंगलवार को स्कूलों का आवंटन नहीं हो पाया था। दूसरे दिन बुधवार को स्कूल आवंटन की प्रक्रिया संपन्न हुई।
बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अंतरजनपदीय स्थानांतरण वाले 23 शिक्षक-शिक्षिकाओं का करीब आठ महीने का इंतजार समाप्त हो गया। ऑनलाइन निकले आवंटन पत्रों को बीएसए ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को सौंपा। यहां पर नियुक्ति पत्र मिलने के बाद शिक्षक-शिक्षिकाएं काफी खुश नजर आए।
बीएसए शाहीन ने बताया कि प्राथमिक स्कूल वाले शिक्षकों के लिए पोर्टल खुला था, इसलिए प्राइमरी स्कूल वाले 23 शिक्षक-शिक्षिकाओं को स्कूलों का ऑनलाइन आवंटन हो गया है। शेष जूनियर के तीन शिक्षकों को शासन से निर्देश प्राप्त होते ही स्कूलों का आवंटन कर दिया जाएगा। संवाद