{"_id":"5e307c8c8ebc3e7d5a7cc3e6","slug":"hathras-20-thousand-rupees-and-papers-stolen-after-breaking-the-glass-of-a-car-hathras-news-ali225197536","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: कार का शीशा तोड़कर 20 हजार रुपये व कागजात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: कार का शीशा तोड़कर 20 हजार रुपये व कागजात चोरी
विज्ञापन
कार का शीशा तोड़कर 20 हजार रुपये, कागजात चोरी
इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस चौकी के ठीक पीछे खड़ी थी गाड़ी, पुलिस छानबीन में जुटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। अलीगढ़ रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस चौकी के पास खड़ी कार का शीशा तोड़कर बदमाश रुपए व कागजात पार कर ले गए। इसकी जानकारी होने पर युवक के होश उड़ गए। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।
अंकित भार्गव निवासी इंडस्ट्रियल एरिया की कार कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की पुलिस चौकी अलीगढ़ रोड इंडस्ट्रियल एरिया के पास खड़ी थी। कार में एक बैग रखा था। उसमें 20 हजार रुपये व कुछ कागजात रखे हुए थे।
मौका पाकर किसी शातिर ने कार का पीछे का शीशा तोड़ा और उसमें रखे बैग को पार कर ले गए। कार के पास वापस लौटने पर अंकित ने शीशा टूटा देखा, जिसके बाद उसने कार के अंदर रखा बैग गायब पाया तो उसके होश उड़ गए। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली।