{"_id":"60d61ef38ebc3e32e34fb4d9","slug":"hathras-20-thousand-rupees-and-jewelery-looted-from-the-goldsmith-returning-home-from-the-shop-hathras-news-ali2664876183","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दुकान से घर लौट रहे सुनार से लूटे 20 हजार रुपये व आभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दुकान से घर लौट रहे सुनार से लूटे 20 हजार रुपये व आभूषण
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के बाईपास जोगिया रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक स्वर्णकार और उसके भाई से रुपयों व आभूषणों से भरा थैला छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस अब बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव जोगिया निवासी हरिओम पुत्र जालिम सिंह कोटा में ज्वैलर्स की दुकान करते हैं। बृहस्पतिवार की देर शाम को वह अपने भाई कुलदीप के साथ बाइक से अपने गांव जोगिया लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बाईपास रोड से गांव जोगिया वाले रोड पर गई तो पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें हथियार दिखाकर रोक लिया और उनके हाथ से थैला छीनकर हथियार दिखाते हुए फरार हो गए।
थैले में करीब 20 हजार रुपये और कुछ सोने-चांदी के आभूषण थे। इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। अब पुलिस इस घटना को अंजाम देने वाले बाइक सवार बदमाशों की तलाश में जुट गई है। एसएचओ मुनीशचंद्र ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।