{"_id":"5ef258fb8ebc3e4311719be7","slug":"hathras-1724-workers-to-reach-homes-dm-leaves-for-green-signal-hathras-news-ali236898336","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: 1724 श्रमिक पहुंचेंगे घरों को, डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: 1724 श्रमिक पहुंचेंगे घरों को, डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
विज्ञापन
हाथरस: श्रमिक स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीएम।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन से बिहार के नवादा के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन सोमवार को रवाना हुई। इसमें 1724 भट्टा श्रमिक यहां से रवाना हुए हैं। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने इस ट्रेन को रवाना किया। इससे पूर्व सभी श्रमिकों की थर्मल स्कैनिंग आदि की गई। श्रमिकों को खाने-पीने का सामान भी दिया गया।
उल्लेखनीय है कि बरसात की शुरुआत के साथ ईट भट्टों पर कार्य कर रहे मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए बीते दिनों स्थानीय प्रशासन ने भट्ठा एसोसिएशन के पदाधिकारियों से डाटा मांगा था। मंगलवार को डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार की मौजूदगी में इन श्रमिकों को बिहार के नवादा के लिए रवाना किया गया।
इससे पूर्व सभी श्रमिकों को स्वास्थ्य की जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने थर्मल स्क्रीनिंग आदि की जांच की। शाम को चार बजकर 57 मिनट पर ट्रेन गंतव्य को रवाना हुई। ट्रेन में बैठे श्रमिक अपने घरों को जाने को लेकर काफी खुश दिखाई दिए। इस दौरान वहां एडीएम, एसडीएम सदर के अलावा भट्ठा एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद थे। बुधवार को दूसरी ट्रेन बिहार के नवादा के लिए 1474 श्रमिकों को लेकर रवाना होगी।
विज्ञापन
सामाजिक दूरी का नहीं हुआ पालन
हाथरस। स्टेशन पर श्रमिकों की संख्या ज्यादा होने के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ। हालांकि प्रशासन ने इसके लिए इंतजाम किए थे। लेकिन स्टेशन से पहले ही जिन वाहनों में श्रमिकों को लाया गया था, उनमें ही काफी श्रमिक थे। वहीं स्टेशन परिसर में तो कतार लगाई गई, लेकिन इस दौरान कई बार कतार भी टूटी और सोशल डिस्टेंसिंग देखने को नहीं मिली।