{"_id":"5e99e2db8ebc3e6fc129a5cb","slug":"hathras-165-people-reach-home-from-quarantine-centers-so-far-hathras-news-ali231586599","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: क्वारंटीन सेंटरों से अब तक 165 लोग पहुंचे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: क्वारंटीन सेंटरों से अब तक 165 लोग पहुंचे घर
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में बने क्वारंटीन सेंटरों में 14 दिन की अवधि पूर्ण होने पर लोगों को घर भेजे जाने की तैयारी तेज हो गई। स्वास्थ्य चेकअप के बाद लोगों को क्वारंटीन अवधि पूर्ण होने पर घर भेजा जा रहा है।
पंचायतराज विभाग की ओर से बने क्वारंटीन सेंटरों में 171 लोग रखे गए थे। इनमें से शुक्रवार तक 165 लोगों को घर भेज दिया गया। घर जाने वाले सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर प्रमाण पत्र दिए गए। इन सभी को 14 दिनों तक घरों में क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए।
राजस्व विभाग की ओर से बने क्वारंटीन सेंटरों से भी लोगों को घर भेजा जा रहा है। इन सभी का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। पंचायती राज विभाग के प्रेम रघु पेरामेडिकल इंस्टीट्यूट में बने क्वारंटीन सेंटर में अब 13 लोग क्वारंटीन में रह रहे हैं।