{"_id":"622b95c1c460b11b372b70ca","slug":"hathras-15-will-get-approval-for-the-work-done-from-the-swachh-bharat-mission-hathras-news-ali2869069121","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : स्वच्छ भारत मिशन से होने वाले कार्यों को 15 को मिलेगी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : स्वच्छ भारत मिशन से होने वाले कार्यों को 15 को मिलेगी मंजूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
वित्तीय वर्ष 2022-23 में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज दो के अंतर्गत वर्ष 2022-23 की वार्षिक कार्ययोजना में होने वाले कार्यों पर 15 मार्च को जिलाधिकारी की अंतिम मुहर लगेगी। इसके बाद ग्राम पंचायतों में एसबीएम (ग्रामीण) के तहत क्रिया कलाप शुरू हो सकेंगे।
शासन के निर्देश पर जिले की चिन्हित ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की विस्तृत कार्ययोजना को स्वीकृति प्रदान किए जाने एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों को गतिशील बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस क्रम में 15 मार्च को कलेक्ट्रेट में डीएम रमेश रंजन की अध्यक्षता में बैठक होगी।
बैठक में एसबीएम के तहत तैयार कार्ययोजना पर अंतिम मुहर लगेगी। इसके बाद ही ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर कार्य शुरू हो सकेगा। जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) जीडी जैन ने बताया कि इस संबंध में सभी संबंधित अधीनस्थ अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। संवाद