फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 15 more pigs died of mysterious disease

हाथरस : 15 और सूअरों की गई रहस्यमय बीमारी से जान

Sun, 09 Oct 2022 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:07 AM IST
सार

कस्बे में सूअरों में फैला संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है।पिछले करीब तीन हफ्तों से लगातार सूअरों की मौत हो रही है।पशु चिकित्सा विभाग सूअरों की मौत पर नियंत्रण लगाना तो, दूर अभी तक उनकी मौत की वजह भी नहीं तलाश पाया है।

विज्ञापन
Hathras: 15 more pigs died of mysterious disease
हाथरस : एसडीएम की चेतावनी के बाद भी पोखर वाले मोहल्ले में खुले में घूमते सुअर। संवाद - फोटो : SADABAD

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

कस्बे में सूअरों में फैला संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। पशु चिकित्सा विभाग ने सूअरों का टीकाकरण भी शुरू कर दिया है। नगर पंचायत द्वारा लगातार सूअर पालन वाले क्षेत्रों में हाइपो क्लोराइड का छिड़काव भी किया जा रहा है। शनिवार को फिर 15 सूअरों की और मौत हो गई। हालांकि सूअरों की मौत की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
पशु चिकित्सा विभाग द्वारा पोस्टमार्टम के बाद सूअरों के रक्त का नमूना जांच के लिए बरेली भेजा गया था। करीब एक हफ्ता बीतने को है, लेकिन अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं आई है। पशु चिकित्सा विभाग लगातार जांच रिपोर्ट मिलने में देरी होने की बात कह रहा है, जबकि दूसरी और कस्बे में सूअरों की मौत का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले करीब तीन हफ्तों से लगातार सूअरों की मौत हो रही है। धीरे-धीरे सूअरों की मौत का आंकड़ा 200 के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन

अगर इसी रफ्तार से सूअरों की मौत जारी रही तो कस्बे में आने वाले दिनों में एक भी सूअर नहीं बचेगा। यह बात सूअर पालकों की बेचैनी बढ़ा रही है। सूअरों की मौत से सूअर पालक बेहद परेशान हैं, क्योंकि वह अब तक लाखों रुपये का नुकसान झेल चुके हैं। पशु चिकित्सा विभाग सूअरों की मौत पर नियंत्रण लगाना तो, दूर अभी तक उनकी मौत की वजह भी नहीं तलाश पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमण के मद्देनजर नगर पंचायत द्वारा सूअरों के शवों को कस्बे से दूर जेसीबी की माध्यम से दफनाया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी मणि सैनी ने बताया कि शनिवार को भी एक दर्जन से अधिक सूअरों की मौत की सूचना मिली है। संवाद

नहीं हुआ थाना दिवस का आयोजन
सादाबाद। दो दिन से हो रही लगातार बारिश के चलते जनजीवन पर बुरा प्रभाव पड़ा है। शनिवार को कोतवाली परिसर में लगने वाला थाना दिवस भी स्थगित कर दिया गया। हालांकि खराब मौसम के बावजूद भी एक-दो लोग थाना दिवस में शिकायत लेकर पहुंचे थे। थाना दिवस स्थगित होने की सूचना पर वह निराश होकर लौट गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed