{"_id":"61f8313d091c9b7f3c2f9c44","slug":"hathras-14-candidates-including-sp-rld-congress-filed-nominations-hathras-news-ali2842263100","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सपा-रालोद, कांग्रेस सहित 14 प्रत्याशियों ने किए नामांकन दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सपा-रालोद, कांग्रेस सहित 14 प्रत्याशियों ने किए नामांकन दाखिल
विज्ञापन
नामांकन दाखिल करने जाते रालोद प्रत्याशी गुड्डू चौधरी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले में तीसरे चरण में होने वाले मतदान को लेकर सोमवार को सपा-रालोद, कांग्रेस व निर्दलीय समेत 14 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर व अंदर पुलिस बल तैनात रहा। अनावश्यक कार्यों से आने वाले लोगों को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश नहीं मिल सका।
नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों के साथ दो ही समर्थक नामांकन कक्ष तक पहुंच सके। कलेक्ट्रेट में सोमवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान दलीय व निर्दलीय 14 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। हाथरस विधानसभा क्षेत्र में चार, सादाबाद विधानसभा क्षेत्र में छह व सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र में पांच नामांकन दाखिल हुए।
अब तक जिले में 33 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं। सोमवार को सादाबाद से रालोद प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह, कांग्रेस से हाथरस प्रत्याशी कुलदीप कुमार सिंह, सादाबाद से मथुरा प्रसाद, सिकंदराराऊ से छवि वार्ष्णेय ने नामांकन की दो प्रतियां, सादाबाद से राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से जितेंद्र कुमार ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
सादाबाद विधानसभा क्षेत्र से स्वेदशी हिंद पार्टी से राजेश कुमार, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राजेश कुमार, निर्दलीय प्रत्याशी अवधेश कुमार, हाथरस विधानसभा क्षेत्र से पीस रतन सिंह, इंडियन विकास पार्टी से राजाराम, हाथरस विधानसभा से सुशीला देवी, सिंकदराराऊ विधानसभा क्षेत्र से शिव प्रसाद कौशल और रामगोपाल ने नामांकन दाखिल किया है।
इसी सीट से सपा-रालोद गठबंधन से ललिता प्रसाद उर्फ डॉक्टर ललित बघेल ने नामांकन किया। उनके साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव व अन्य सपाई मौजूद थे।