फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 11 thousand rupees cheated from phone pay by becoming a relative

हाथरस : रिश्तेदार बनकर फोन पे से ठगे 11 हजार रुपये

Fri, 22 Apr 2022 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 11 thousand rupees cheated from phone pay by becoming a relative
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। ठगी करने वाले ने खुद को उसका रिश्तेदार बताया और फिर फोन पे के माध्यम से उसके खाते से 11 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित अपनी शिकायत लेकर एसपी दफ्तर पहुंचा।
गांव एवरनपुर निवासी कौशल किशोर के मोबाइल फोन पर एक अजान व्यक्ति की बुधवार की देरशाम को कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को कौशल किशोर का नजदीकी रिश्तेदार बताया। उसने परिवार के लोगों के नाम भी बताए।
विज्ञापन

इस कारण कौशल उसके झांसे में आ गया और फिर उसके द्वारा जो-जो कहा गया, वह करता रहा। उसे तब होश आया, जब उसके खाते से एक बार में 10 हजार और दूसरी बार में एक हजार रुपये पार हो गए। इसकी शिकायत एसपी से करते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed