{"_id":"6071edd98ebc3ec4487ae965","slug":"hathras-11-personnel-absent-in-videography-training-hathras-news-ali2607966123","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : वीडियोग्राफी प्रशिक्षण में 11 कर्मी रहे गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : वीडियोग्राफी प्रशिक्षण में 11 कर्मी रहे गैरहाजिर
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पंचायत चुनाव में जिले के अंति संवदेनशील और अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों की वीडियोग्राफी कराने के लिए रोजगार सेवकों को बागला कॉलेज में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान 11 कार्मिक गैरहाजिर रहे। सभी कार्मिकों को चेतावनी दी गई कि यदि वह 11 अप्रैल को प्रशिक्षण लेने नहीं आते हैं तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
जिला प्रशासन ने जिले में 164 बूथों को अतिसंवेदनशील और अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखा है। इन बूथों की प्रशासन की तरफ से वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इन बूथों पर वीडियोग्राफी के लिए प्रशासन की ओर से 172 रोजगार सेवकों की ड्यूटी लगाई गई है।
इन रोजगार सेवकों को बागला कॉलेज में शनिवार को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान 11 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि इन गैरहाजिर कर्मचारियों को रविवार 11 अप्रैल को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।