{"_id":"61d5dc1a995ade04d05ad77b","slug":"hathras-11-65-lakh-voters-will-exercise-their-franchise-in-the-assembly-elections-hathras-news-ali2823904136","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : विधानसभा चुनाव में 11.65 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : विधानसभा चुनाव में 11.65 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में विधानसभा निर्वाचन 2022 में तीनों विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले मतदान में 11.65 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। वहीं अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची पर आपत्तियां भी मांगी गई हैं। इस बार पिछले मतदान के सापेक्ष करीब 45 हजार नए मतदाताओं को सूची में शामिल किया गया है।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में प्रशासन की ओर से मतदाता सूचियों का बुधवार को अंतिम प्रकाशन किया गया। विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत नए मतदाताओं और युवा मतदाताओं के नामों को सूची में शामिल किया गया। जिले में वर्तमान में हाथरस विधानसभा क्षेत्र में 4,15,312, सादाबाद विधानसभा क्षेत्र में 3,73,235 व सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र में 3,76,798 मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं।
अब विधानसभा चुनावों में कुल 11,65,345 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। विभाग की ओर से इस बार करीब 45 हजार नए मतदाताओं को सूची में शामिल किया गया हैं। इसमें करीब 20 हजार युवा मतदाता हैं, जोकि पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। निर्वाचन कार्यालय की ओर से अंतिम सूची के बाद भी आपत्तियां मांगी गई हैं। संवाद