{"_id":"61cf577f63b98169d13c1f43","slug":"hathras-10th-student-turned-out-to-be-corona-infected-panicked-hathras-news-ali281978520","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कोरोना संक्रमित निकला 10वीं का छात्र, मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कोरोना संक्रमित निकला 10वीं का छात्र, मची खलबली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के एक इंटर कॉलेज का दसवीं का छात्र कोरोना संक्रमित निकला है। अचानक हुई नमूनों की जांच में छात्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे होम आइसोलेट किया गया है। इससे स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई है। छात्र की कक्षा के सहपाठियों और मोहल्ले के कुछ और लोगों की कोरोना की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके नमूने संकलित किए हैं। जिले में अब कोरोना के दो सक्रिय मामले हो गए हैं। इनमें से एक को कोविड एल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिले में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की विदेश से आने वालों पर विभाग की विशेष नजर है। भीड़ वाली जगहों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम जाकर आकस्मिक नमूने ले रही हैं। इसके तहत बृहस्पतिवार को शहर के आगरा रोड स्थित एक इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना की जांच के लिए आकस्मिक नमूने लिए। इनकी जांच रिपोर्ट में कॉलेज का दसवीं का छात्र कोरोना पॉजिटिव पाया गया। शुक्रवार को रिपोर्ट आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम छात्र के घर पर पहुंची और उसे होम आइसोलेट किया गया। वहीं छात्र के संपर्क में आने वाले उसकी कक्षा के विद्यार्थियों के अलावा उसके मोहल्ले के लोगों की कोरोना की जांच के लिए नमूने लिए गए।
मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. सीएम चतुर्वेदी ने बताया कि इस वक्त जिले में कोरोना के दो सक्रिय मामले हैं। इनमें एक सादाबाद क्षेत्र का है। उसने दिल्ली में जांच कराई थी। अब आकस्मिक जांच में एक छात्र कोरोना सक्रिय मिला है। उसे होम आइसोलेट किया गया है। संवाद