{"_id":"62b0c1c45dbac909aa49368f","slug":"hathras-101-retired-soldiers-handed-over-letters-in-support-of-agneepath-hathras-news-ali2943370173","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अग्निपथ के समर्थन में 101 सेवानिवृत्त सैनिकों ने सौंपे पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अग्निपथ के समर्थन में 101 सेवानिवृत्त सैनिकों ने सौंपे पत्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले के 101 सेवानिवृत्त सैनिकों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 17 ज्ञापन (समर्थन-पत्र) जिला प्रशासन को सौंपे। इन पत्रों में अग्निपथ योजना युवाओं के लिए लाभप्रद बताते हुए इसका समर्थन किया है। एडीएम मोइनुल इस्लाम ने बताया कि 17 ज्ञापनों में 101 सेवानिवृत्त सैनिकों ने उल्लेख करते हुए लिखा है कि हमारे द्वारा अग्निपथ योजना का भली-भांति अध्ययन किया गया है।
यह योजना युवाओं के लिए अत्यंत लाभप्रद है एवं उनको स्वर्णिम भविष्य हेतु अवसर प्रदान करती है। अग्निपथ योजना के अंतर्गत युवाओं को सेना के माध्यम से देश सेवा करने का अवसर एवं तत्पश्चात अग्निवीर प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
इसके द्वारा सीएपीएफ, असम राइफल एवं रक्षा मंत्रालय में आरक्षित दस प्रतिशत पदों के लिए उनको वरीयता प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार चार वर्ष की सेवा पश्चात 11,71,000 रुपये (ब्याज अतिरिक्त एवं आयकर मुक्त) धनराशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
तकनीकी योग्यता का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। जो युवाओं के भविष्य हेतु सुरक्षा प्रदान करेगा। अग्निपथ योजना राष्ट्र के युवाओं को देश सेवा का अवसर एवं भविष्य हेतु सुरक्षा प्रदान करती है। हम सब इस योजना का पूर्ण समर्थन करते हैं।