फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 10 pulse mills not yet registered

हाथरस : 10 दाल मिलों का अभी तक नहीं हुआ पंजीकरण

Fri, 20 Aug 2021 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 10 pulse mills not yet registered
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आयुक्त खाद्य और रसद विभाग की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दालों की स्टॉक लिमिट, मूल्य एवं प्रवर्तन कार्य के संबंध में समीक्षा की गई। जिले में कुल 40 दाल मिल हैं। इनमें से मात्र 30 दाल मिलों का ही पंजीकरण कराया गया है और 10 दाल मिलों का अभी तक पंजीकरण नहीं कराया गया है।
इस सिलसिले में एडीएम जेपी सिंह ने बताया कि जिन दाल मिल संचालकों द्वारा अभी तक पंजीकरण नहीं कराया गया है, वे तत्काल ऑनलाइन पंजीकरण करा लें, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा दाल के थोक विक्रेताओं के लिए 500 मीट्रिक टन तथा खुदरा विक्रेताओं के लिए पांच एमटी स्टॉक लिमिट तय की गई है।
विज्ञापन

सभी थोक एवं फुटकर विक्रेता शासन के निर्देशानुसार ही स्टॉक रखें। यदि जांच में दालों का स्टॉक अधिक पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा में पाया गया कि अरहर, मसूर, उड़द एवं मूंग आदि दालों के थोक एवं फुटकर मूल्य में 20 रुपये से अधिक का अंतर है, यह स्थिति उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटकर विक्रेताओं से अपील है कि उचित मूल्य पर ही दालों की बिक्री करें, अन्यथा उनके खिलाफ मुनाफाखोरी व कालाबाजारी के लिए कार्रवाई की जाएगी। जिले में दाल मिलर, थोक व्यापारी एवं फुटकर विक्रेता के यहां दालों के स्टॉक व मूल्यों की निगरानी के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed