फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 10 lakh kit given under PM Cares for Children Fund

हाथरस : पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन फंड के तहत दी गई 10 लाख की किट

Mon, 30 May 2022 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 10 lakh kit given under PM Cares for Children Fund
पीएम केयर्स स्कीम फॉर चिल्ड्रेन स्कीम के तहत आयोजित कार्यक्रम में वीसी के माध्यम से पीएम का संबो? - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन स्कीम के तहत आयोजित कार्यक्रम में जनपद में एक बच्चे को प्रधानमंत्री द्वारा बच्चे के बैंक खाते में भेजे गए 10 लाख धनराशि की किट प्रदान की गई। प्रधानमंत्री ने बटन दबाकर कक्षा-1 से 12 तक अध्ययनरत प्रत्येक बच्चे के बैंक खाते में विशेष ’’स्कॉलरशिप फॉर पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन‘‘ के तहत 20,000 रुपये की धनराशि प्रेषित की, जिसमें 1,000 रुपये प्रतिमाह एक वर्ष तक कुल 12,000 रुपये तथा 8,000 रुपये बच्चे की किताबें, यूनीफॉर्म, जूते एवं शिक्षा से संबंधित अन्य सामग्री के लिए दिए गए हैं।
मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र ने जो किट दी उसमें प्रधानमंत्री का एक पत्र, एक स्नेह प्रमाण पत्र, एक बैंक पास बुक (पोस्ट ऑफिस) व 5 लाख रुपये प्रतिवर्ष की स्वास्थ्य सहायता हेतु आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि 23 वर्ष की आयु तक आत्मसमर्थन के साथ आत्मनिर्भर अस्तित्व के माध्यम से परिपूर्ण करना है। जिला प्रोबेशन अधिकारी आरके सिंह ने कहा कि आपके माता-पिता की भरपाई तो नहीं की जा सकती लेकिन प्रशासन प्रत्येक कदम पर आपके साथ है, किसी भी समय आप प्रशासन की सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed