फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Haryanvi singer Renuka Panwar at the Amar Ujala Dandiya Night in Hathras

अमर उजाला डांडिया नाइट: आज झूमेगा हाथरस, आ रहीं हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार, शहरवासियों में उत्साह

Tue, 14 Oct 2025 01:52 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 14 Oct 2025 01:52 AM IST
सार

अमर उजाला और मुख्य सहयोगी एके फूड प्रोडक्ट की ओर से आयोजित डांडिया नाइट में हिंदी, हरियाणवी और पंजाबी गीतों की गूंज सुनाई देगी। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। 
 

विज्ञापन
Haryanvi singer Renuka Panwar at the Amar Ujala Dandiya Night in Hathras
अमर उजाला डांडिया नाइट हाथरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला के बैनर तले 14 सितंबर की शाम सात बजे शहर के रामोजी रिसोर्ट में डांडिया नाइट का आयोजन किया जाएगा। इसमें मशहूर हरियाणवी गायक रेणुका पंवार अपने चर्चित गीतों पर लोगों को झूमने पर मजबूर करेंगी। शहरवासियों में इस कार्यक्रम के प्रति खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


हरियाणवी गायक रेणुका पंवार अपने सुपरहिट गीत 52 गज का दाम और उड़िया उड़िया यो कबूतर सहित कई गीतों की प्रस्तुति देंगी। उनके गीतों पर शहरवासी झूम उठेंगे और डांडिया की थाप पर कदमताल करते नजर आएंगे। अमर उजाला और मुख्य सहयोगी एके फूड प्रोडक्ट की ओर से आयोजित डांडिया नाइट में हिंदी, हरियाणवी और पंजाबी गीतों की गूंज सुनाई देगी। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। 
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण

  • सर्वश्रेष्ठ डांसिंग जोड़ी अवार्ड
  • सर्वश्रेष्ठ ड्रेसिंग जोड़ी अवार्ड
  • सर्वश्रेष्ठ हेयर स्टाइल अवार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन में इनका रहेगा अहम योगदान 
डांडिया उत्सव को सफल बनाने में शहर की कई प्रतिष्ठित संस्थाओं और कारोबारियों का सहयोग रहेगा। इनमें बीएमबी मसाले, ऋतु प्रोडक्ट, मोहता वेलनेस, बाबा फूड प्रोडक्ट, रामोजी रिसोर्ट, धीर फूड, देव मोटर्स, मिस्टर कोकोनट, भैयाजी टाइल्स वर्ल्ड, आरके ज्वेलर्स, प्रेम रघु ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, दून पब्लिक स्कूल, मां दुर्गा डेंटल एंड इंप्लांट सेंटर, कैमिल कलर, एसआरबी पब्लिक स्कूल, एसएस मार्ट, कल्याणदास रामबाबू एंड संस, आरपीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, टीवीएस अंजू मोटर्स, श्रीबलवंत सिंह पब्लिक स्कूल, बंसल एनर्जी सिस्टम, दीप इंटर कॉलेज, रेमंड्स विपिन बिहारी मुकेश कुमार, राहुल पेंट्स, यामाहा श्रीजी ऑटो, विनाका स्टूडियो, बर्गर कंपनी, भविष्य शर्मा होला गुरु आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।

ऐसे कार्यक्रम समाज में सभ्यता, संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। एक-दूसरे के जरिये यह संस्कृति लोगों में फैलती है। इस तरह के कार्यक्रम लोगों में एक-दूसरे से सामंज्य व पर्व की महत्वता को समझाते थे।-जेके अग्रवाल, प्रधानाचार्य, दून पब्लिक स्कूल।
मैं एहसानमंद हूं अमर उजाला परिवार का। उन्होंने मुझे साहित्यक कार्यक्रम से जोड़कर अभिभूत किया है। इस तरह के आयोजन जिले में होते रहने चाहिए। -सत्यम अग्रवाल, मिस्टर कोकोनट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed