फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Handloom Corporation team conducted survey in textile firm

Hathras News: टैक्सटाइल फर्म में पहुंची हथकरघा निगम की टीम, औद्योगिक क्षेत्र में मची खलबली

Sat, 14 Oct 2023 12:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sat, 14 Oct 2023 12:50 AM IST
सार

औद्योगिक क्षेत्र स्थित शकुंतला टैक्सटाइल नामक फर्म पर शुक्रवार सुबह भारत एनएचडीसी पानीपत व विकास आयुक्त वस्त्र की टीम पहुंची। टीम ने फर्म में पहुंचकर योजनाओं के तहत ली गई सुविधाओं की जानकारी ली।

विज्ञापन
Handloom Corporation team conducted survey in textile firm
औद्योगिक आस्थान स्थित शकुंतला टैक्सटाइल फैक्टरी का मुख्य द्वार - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस के अलीगढ़ रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक टैक्सटाइल फर्म में राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम लिमटेड (एनएचडीसी) व विकास आयुक्त वस्त्र के अधिकारियों की टीम ने सर्वे किया। टीम के आने से औद्योगिक क्षेत्र में खलबली मच गई। चर्चा थी कि सेंट्रल जीएसटी की टीम ने छापा मारा है। बाद में स्थिति स्पष्ट होने पर उद्यमियों ने राहत महसूस की। टीम ने टैक्सटाइल फर्म में कच्चा माल आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया।

विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र स्थित शकुंतला टैक्सटाइल नामक फर्म पर शुक्रवार सुबह भारत एनएचडीसी पानीपत व विकास आयुक्त वस्त्र की टीम पहुंची। टीम ने फर्म में पहुंचकर योजनाओं के तहत ली गई सुविधाओं की जानकारी ली। फर्म मालिक से फीड बैक लेकर योजनाओं की उपयोगिता की पूरी जानकारी ली। उन्होंने फर्म की आवश्यकताओं के बारे में भी पता किया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम लिमिटेड पानीपत के रीजनल इंचार्ज पार्थ दास ने बताया कि वस्त्र मंत्रालय की ओर से ये नियमित सर्वे था, जिसमें एनएचडीसी के साथ आरएमएसएस व डब्ल्यूपीआईसी की टीम संयुक्त रूप से कार्य करती है। इसमें वस्त्र मंत्रालय की ओर से चलाई जाने वाली योजनाओं के अंतर्गत कच्चा माल आपूर्ति आदि की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंट्रल जीएसटी के छापे की चर्चा से खलबली
हाथरस के कारोबारियों पर लगातार सेंट्रल जीएसटी की ओर से लगातार छापा मारा जा रहा। भारत सरकार लिखे वाहनों में आने वाली सेंट्रल जीएसटी की टीम ने उद्यमियों में खौफ पैदा किया हुआ है। शुक्रवार को शकुंतला टैक्सटाइल पर भारत सरकार लिखे वाहन के प्रवेश से खलबली मच गई। उद्यमियों में सेंट्रल जीएसटी की टीम के आने की चर्चा चलती रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed