{"_id":"65fb337e9abfd953ed005d14","slug":"had-passenger-train-engine-fails-at-hathras-fort-hathras-news-c-56-1-mrt1060-112639-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हाथरस किला पर एचएडी पैसेंजर ट्रेन का इंजन फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हाथरस किला पर एचएडी पैसेंजर ट्रेन का इंजन फेल
Thu, 21 Mar 2024 12:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 21 Mar 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
हाथरस किला स्टेशन पर मंगलवार रात करीब 12 बजे इंजन में खराबी आने के कारण खड़ी एचएडी पैसेंजर ट्रे
- फोटो : Samvad
उत्तर-मध्य रेलवे के हाथरस किला स्टेशन पर एचएडी पैसेंजर ट्रेन के इंजन में अचानक खराबी आ गई। इस ट्रेन को यहां से हाथरस जंक्शन स्टेशन जाना था, लेकिन मंगलवार रात दो बजे तक ट्रेन किला स्टेशन पर ही खड़ी रही। हाथरस जंक्शन जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
दिल्ली से चलकर हाथरस किला स्टेशन तक पहुंचने वाली एचएडी पैसेंजर ट्रेन मंगलवार रात लगभग 10:10 बजे स्टेशन पर रुकी। इस ट्रेन को पांच मिनट के ठहराव के बाद हाथरस जंक्शन स्टेशन पहुंचना था, लेकिन ट्रेन के इंजन में खराबी के कारण इसे आगे नहीं बढ़ाया जा सका।
हाथरस किला स्टेशन के ब्रांच लाइन स्टेशन होने के कारण यहां चालक को किसी प्रकार की सहायता नहीं मिल सकी। काफी मशक्कत के बाद भी इंजन चालू न होने पर कंट्रोल रूम को सूचित किया गया। रात लगभग एक बजे सासनी रेलवे स्टेशन से एक मालगाड़ी के इंजन को किला स्टेशन तक लाया गया और इसकी मदद से ट्रेन को हाथरस जंक्शन स्टेशन तक पहुंचाया जा सका। संवाद
विज्ञापन
ट्रेन से माल चोरी की रही अफवाह
हाथरस किला स्टेशन पर दो घंटे तक ट्रेन खड़ी रहने से ट्रेन से माल चोरी होने की अफवाह रही। किला स्टेशन पर रात के समय किसी अधिकारी की तैनाती न होने के चलते स्थिति साफ नहीं हुई। आरपीएफ के जवानों द्वारा लगातार चेकिंग किए जाने के चलते इस अफवाह को बल मिला।
हमें हाथरस जंक्शन जाना है। यहां से रात के समय एक ट्रेन को पकड़ना है, लेकिन ट्रेन के इंजन में कुछ खराबी आई है, इसलिए ट्रेन दो घंटे से यहां खड़ी है। हम सोच रहे हैं कि अब किसी और साधन से जंक्शन जाएं, या फिर यात्रा ही निरस्त कर दें।
-वीरेंद्र कुमार निवासी नगला बेलनशाह
रात को हाथरस जंक्शन से ऊंचाहार एक्सप्रेस पकड़नी है, इसलिए वहां तक पहुंचने के लिए इस ट्रेन का सहारा लिया था, लेकिन अभी ट्रेन चलने का नाम नहीं ले रही। अब भाई को बुलाया है, जो मोटर साइकिल से हाथरस जंक्शन तक हमें छोड़कर आएगा।
-ओमप्रकाश निवासी बालापट्टी।
एचएडी ट्रेन में दो इंजन होते हैं। एक ओर का इंजन फेल हो गया था, इसलिए रात 22:40 से 00:40 बजे तक ट्रेन किला स्टेशन पर खड़ी। एक अन्य मालगाड़ी के इंजन से ट्रेन को हाथरस जंक्शन तक लाया गया। यहां चोरी जैसी कोई घटना नहीं हुई है।
-डीके सिंह, प्रभारी आरपीएफ हाथरस जंक्शन।