{"_id":"5e3dae4d8ebc3ee60a4f97e8","slug":"ha-tharas-sasuralijan-harassing-married-woman-for-not-having-children-hathras-news-ali226091616","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: बच्चा नहीं होने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर रहे ससुरालीजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: बच्चा नहीं होने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर रहे ससुरालीजन
विज्ञापन
बच्चा न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर रहे ससुरालीजन
कोतवाली सदर क्षेत्र के एक मोहल्ले का मामला, पति पर लगाया मारपीट का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बच्चा न होने पर एक विवाहिता को उसका पति व ससुराल के लोग प्रताड़ित कर रहे हैं। उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती है। इस बात की शिकायत महिला ने पुलिस से की। जिसके बाद घायल का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया।
शहर के एक मोहल्ला निवासी युवक के साथ पांच साल पहले आगरा निवासी युवती की शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन से ही पति उसे प्रताड़ित करने लगा। पांच साल शादी के हो गए, लेकिन कोई बच्चा नहीं हुआ है। महिला का आरोप है कि अब इसी बात को लेकर पति आए दिन मारपीट करता है। शुक्रवार को उसने मायके जाने की बात कही तो उसे कमरे में बंद कर दिया गया।
मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद महिला पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विवाहिता को महिला थाने लाया गया। जहां से उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। महिला थाना प्रभारी नंदिनी सिंह ने बताया कि विवाहिता ने अपने पति व ससुराल के अन्य लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।