{"_id":"654912581f7c68fe4303e258","slug":"gst-team-raided-sasni-of-hathras-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: जीएसटी ने मारा छापा, कोयले में पंजीकृत थी और बिक रहे थे मोबाइल फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: जीएसटी ने मारा छापा, कोयले में पंजीकृत थी और बिक रहे थे मोबाइल फोन
Mon, 06 Nov 2023 09:51 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 06 Nov 2023 09:51 PM IST
सार
राज्य वस्तु एवं सेवा कर विभाग (जीएसटी) एसआईबी मथुरा की टीम ने सासनी में बालाजी ट्रेडिंग कंपनी नामक फर्म पर छापा मारा। कुछ समय पहले तक यह फर्म कोयले का कारोबार करती थी। अब यहां पर मोबाइल फोन बिकते हुए मिले।
विज्ञापन
जांच करते जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा मथुरा के अधिकारी
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस में सासनी कस्बा के हरिनगर स्थित एक फर्म पर राज्य कर की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) मथुरा की टीम ने 6 नवंबर को छापा मारा। जीएसटी की एसटीएफ से मिली जानकारी पर कोयला कारोबार में पंजीकृत रही इस फर्म पर छापा मारा गया। वर्तमान में यहां मोबाइल फोन बिक्री का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
दोपहर को राज्य वस्तु एवं सेवा कर विभाग (जीएसटी) एसआईबी मथुरा की टीम ने सासनी में बालाजी ट्रेडिंग कंपनी नामक फर्म पर छापा मारा। कुछ समय पहले तक यह फर्म कोयले का कारोबार करती थी। इस संबंध में जीएसटी की टीम को एसटीएफ की ओर से सूचना मिली थी। सीधे तौर पर आईएनएस-1 जारी करते हुए यह कार्रवाई की गई। इसमें टीम की ओर से कोयला संबंधी कारोबार के बारे में जानकारी ली गई। वहीं फर्म के दस्तावेजों की जांच की गई। इसके साथ ही मोबाइल फर्म के लेने-देन को लेकर भी कई प्रकार के दस्तावेजों की जांच की गई। मौके पर मौजूद मोबाइल के साथ अन्य प्रकार के स्टॉक की जांच की गई।
विज्ञापन
इससे पहले टीम के पहुंचते ही आसपास के व्यापारियों में खलबली मच गया। कस्बे की कई फर्म भी इस छापेमारी को लेकर सतर्क हो गईं। खबर लिखे जाने तक फर्म पर कार्रवाई जारी थी। राज्य जीएसटी के संयुक्त आयुक्त विशेष अनुसंधान शाखा मथुरा राजवर्धन सिंह के निर्देश पर की गई कार्रवाई में सहायक आयुक्त एसआईबी राजीव कुमार, सीटीओ एसआईबी मथुरा पूर्णिमा, सीमा के अलावा सीटीओ मनोज गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
कोयला कारोबार में पंजीकृत रही एक फर्म की जांच के लिए कार्रवाई की जा रही है। अब यहां बालाजी ट्रेडिंग कंपनी के नाम से मोबाइल फोन का कारोबार किया जा रहा है। फर्म की जांच पूरी होने के बाद स्थिति साफ की जा सकेगी। -राजीव कुमार, सहायक आयुक्त, विशेष अनुसंधान शाखा, मथुरा।