{"_id":"657ca91918a0aa3d5d08c2f7","slug":"gst-raid-on-iron-ingot-manufacturing-firm-hathras-news-c-56-1-mrt1060-8610-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: लोहा इंगट बनाने वाली फर्म पर जीएसटी का छापा, खंगाले दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: लोहा इंगट बनाने वाली फर्म पर जीएसटी का छापा, खंगाले दस्तावेज
Sat, 16 Dec 2023 12:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sat, 16 Dec 2023 12:59 AM IST
सार
सिकंदराराऊ रोड पर रति का नगला स्थित बालाजी कॉनकास्ट नामक फैक्टरी के परिसर में जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाख मथुरा के उपायुक्त शशी भूषण त्रिपाठी के नेतृत्व में छापा मारा गया, जिससे फैक्टरी परिसर में खलबली मच गई। कार्रवाई में मौके पर मिले कबाड़ से लदे वाहनों को भी कब्जे में लेकर पूरे स्टाक की गणना की गई है।
विज्ञापन
जीएसटी
- फोटो : Social Media
विस्तार
जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा मथुरा की टीम ने लोहा से इंगट बनाने वाली एक फैक्टरी पर छापा मारा। लगभग आठ घंटे तक चली कार्रवाई में टीम ने तमाम दस्तावेजों को खंगालते हुए स्टाॅक की गणना की है। इस कार्रवाई में बड़ी कर चोरी सामने आने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
सिकंदराराऊ रोड पर रति का नगला स्थित बालाजी कॉनकास्ट नामक फैक्टरी के परिसर में जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाख मथुरा के उपायुक्त शशी भूषण त्रिपाठी के नेतृत्व में छापा मारा गया, जिससे फैक्टरी परिसर में खलबली मच गई। कार्रवाई में मौके पर मिले कबाड़ से लदे वाहनों को भी कब्जे में लेकर पूरे स्टाक की गणना की गई है।
विज्ञापन
इस फर्म पर आधुनिक तरीके से लोहा कबाड़ को गलाकार इंगट बनाए जाने का काम किया जाता है। बड़ा स्टाॅक होने के बावजूद टीम की तरफ से मात्र आठ घंटे में स्टाॅक की गणना कर लिए जाने की जानकारी मिली है। इस कार्रवाई में मथुरा विशेष अनुसंधान शाखा के सहायक आयुक्त राजीव कुमार व हाथसर सचल दल के राज्य कर अधिकारी प्रेम सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
लगभग एक साल पहले भी हुई थी कार्रवाई
रति का नगला स्थित बालाजी कॉनकास्ट नामक फैक्टरी के परिसर में पिछले साल भी जीएसटी की टीम ने छापा मारा था। एक साल में दूसरी बार कार्रवाई से फिर एक बार उद्यमियों में रोष है। उनका कहना है कि उद्यमियों की ओर से लगातार राजस्व दिए जाने के बाद भी बड़ी कार्रवाई को बार-बार अंजाम दिया जा रहा है। अधिकारिक सूत्रों की मानें तो कबाड़ की खरीद में लगातार बड़ी कर चोरी सामने आ रही है। इस कारण इसे अति संवेदनशील वस्तु में शामिल किया गया है।