फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   growing network of quacks in Hathras

गली-गली में झोलाछापों का बढ़ता जाल: अवैध क्लीनिकों पर हो रहा इलाज, खतरे में पड़ रही मरीजों की जान

Sat, 04 Jul 2026 10:55 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 04 Jul 2026 10:55 AM IST
सार

एक अन्य झोलाछाप खुद को बच्चों का विशेषज्ञ बताकर इलाज कर रहा है। बताया जाता है कि वह पहले एक बाल रोग विशेषज्ञ के यहां कंपाउंडर था। चंदपा, सासनी, मुरसान, सिकंदराराऊ, सादाबाद, सहपऊ समेत शहर की कई बस्तियों में ऐसे क्लीनिक संचालित हैं।

विज्ञापन
growing network of quacks in Hathras
हाथरस जंक्शन क्षेत्र में झोलाछाप का क्लीनिक - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस जिले में झोलाछाप चिकित्सकों का नेटवर्क लगातार फैलता जा रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बिना मान्यता वाले क्लीनिकों में मरीजों का इलाज और भर्ती तक की जा रही है। हाल ही में हाथरस जंक्शन में गलत इंजेक्शन लगाए जाने से एक महिला की मौत के बाद यह मामला फिर चर्चा में है।

विज्ञापन


सवाल उठ रहा है कि समय रहते कार्रवाई होती तो शायद एक जान बचाई जा सकती थी। 30 जून को गांव रामपुर निवासी पुष्पा देवी सर्दी-जुकाम की दवा लेने रेलवे रोड स्थित एक क्लीनिक पहुंची थीं। आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगाए जाने से उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी को जेल भेजा गया और सीएमओ कार्यालय ने क्लीनिक सीज कर दिया।
विज्ञापन


स्थिति केवल हाथरस जंक्शन तक सीमित नहीं है। मेंडू में एक दुकान के ऊपर मरीजों को भर्ती करने के लिए हॉल संचालित होने की चर्चा है, जबकि एक अन्य झोलाछाप खुद को बच्चों का विशेषज्ञ बताकर इलाज कर रहा है। बताया जाता है कि वह पहले एक बाल रोग विशेषज्ञ के यहां कंपाउंडर था। चंदपा, सासनी, मुरसान, सिकंदराराऊ, सादाबाद, सहपऊ समेत शहर की कई बस्तियों में ऐसे क्लीनिक संचालित हैं। सीएमओ कार्यालय से जिले में केवल 148 अस्पताल और क्लीनिक पंजीकृत हैं, जबकि झोलाछापों की संख्या 200 से अधिक बताई जा रही है। आर्थिक रूप से कमजोर और अशिक्षित लोग सबसे अधिक इनके झांसे में आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

झोलाछापों पर कार्रवाई की जा रही है। संबंधित एमओआईसी को भी जिम्मेदारी दी गई है। जल्द ही विस्तृत अभियान चलााया जाएगा, जिसके लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है।-डाॅ. वेदप्रकाश अग्रवाल, सीएमओ

बिना वैध डिग्री के चिकित्सा अभ्यास करना सीधे तौर पर लोगों की जान से खिलवाड़ है। आईएमए इस तरह के अवैध क्लीनिक और झोलाछापों का कड़ा विरोध करता है। ऐसे तत्वों के खिलाफ केवल क्लीनिक सील करने जैसी रस्मी कार्रवाई न की जाए, बल्कि इनके खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाए। जनता से भी अपील है कि चंद रुपयों के लालच में अपनी और अपने बच्चों की जिंदगी खतरे में न डालें।-डाॅ. भरत यादव, सचिव, आईएमए

केस-1
चंदपा क्षेत्र के गांव नगला कल्लू में झोलाछाप के इलाज से 10 माह के बच्चे की मौत हो गई। गांव के आजाद का 10 माह का बेटा आबिद सर्दी-जुकाम से पीड़ित था। परिजन उसे इलाज के लिए पास के ही गांव चुरसैन में झोलाछाप के पास लेकर पहुंचे। यहां भी इंजेक्शन लगने के बाद बच्चे की मौत हो गई थी।
केस-2
सासनी के एक नर्सिंग होम में सात मई को प्रसव के दौरान महिला व बच्चे की मौत हो गई थी। यह नर्सिंग होम भी पंजीकृत नहीं था। मेंडू के रहने वाले बंटू ने अपनी पत्नी पिंकी को भर्ती कराया था। प्रसव के दौरान ही महिला की हालत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने नर्सिंग होम को सील किया था।
केस-3
29 मई 2026 को आगरा रोड स्थित एक अस्पताल में एक अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत हो गई थी। प्रसूता मोहल्ला नवीपुर की रहने वाली थी। सीएमओ कार्यालय में पंजीकरण न होने के बाद भी यहां प्रसव व ऑपरेशन किए जाते हैं।

इन इलाकों में झोलाछापों का बोलबाला

  • चंदपा : चंदपा व क्षेत्र के गांव परसारा, रोहई, अर्जुनपुर सहित कई गांव।
  • मुरसान : कस्बे में सब्जी मंडी व स्टेशन रोड के अलावा गांव बर्द्धवारी, पटाखास चौराहा सहित अन्य गांवों में खुले हैं क्लीनिक।
  • सासनी : आशा नगर, विजयगढ़ रोड, गांव निनामई चौराहा, सासनी रेलवे स्टेशन, लुटसान आदि क्षेत्र हैं।
  • सादाबाद : मुरसान रोड, आगरा चुंगी, सहपऊ रोड, राय रोड के अलावा कस्बे से सटे गांव।
  • सहपऊ : हनुमान तिराहा, नई बस्ती, पुराना थाना, पुराना बाजार, होली गेट व सटे गांव।
  • सिकंदराराऊ : पुरानी तहसील रोड, मोहल्ला नौरंगाबाद, गौशगंज, मोहल्ला नौखेल, जामा मस्जिद रोड, मोहल्ला शाहबुद्दीनगंज तिराहा व क्षेत्र के गांव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed