फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   11 couples tied in the knot

Hathras News: 11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

Fri, 03 Feb 2023 09:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 03 Feb 2023 09:15 AM IST
सार

घोड़ों पर सवार 11 दूल्हे आकर्षक का केंद्र रहे। बारात का कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। बरात के पहुंचने पर मंगलगान किया गया। अतिथियों ने पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया।

विज्ञापन
11 couples tied in the knot
सामूहिक विवाह में घोड़े पर सवार होकर आते दूल्हे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय माहौर क्षत्रिय स्वर्णकार सभा के तत्वावधान में सजातीय सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 11 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवशंकर वर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री यूपी वर्मा, सुरेश चंद्र वर्मा सहावर, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, एसडीएम मथुरा निकेत वर्मा आदि थे।

विज्ञापन


शहर के लोहट बाजार स्थित गंगा मंदिर से बारात की शुरुआत हुई। घोड़ों पर सवार 11 दूल्हे आकर्षक का केंद्र रहे। बारात का कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। बारात लोहट बाजार, गुड़िहाई बाजार, सासनी गेट, बागला मार्ग, गांधी चौक अलीगढ़ रोड होते हुए अलीगढ़ रोड पर श्रीराम गार्डन में पहुंची। बरात के पहुंचने पर मंगलगान किया गया। अतिथियों ने पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया।
विज्ञापन


शाम को विवाह कार्यक्रम होने के बाद रीति रिवाज के साथ दुल्हनों की विदाई की गई। इस मौके पर मुख्य संयोजक राजकुमार कोठीवाल, जिला महामंत्री राजेंद्र बाबू वर्मा, विशन लालो, राकेश वर्मा, कन्हैया लाल वर्मा, विक्रमा वर्मा, अरविंद सोनी, सुनील वर्मा, राधाबल्लभ माथुर, बलवीर सिंह, श्रीमाथुर, राजकुमार, चंदन सिंह , कैलाश बाबू आदि समाज के लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed