{"_id":"6a4d5fb67c68d8efc50b6eba","slug":"grocery-traders-protest-against-the-vehicle-tagging-system-hathras-news-c-56-1-sali1016-151023-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: वाहन टैगिंग प्रणाली का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: वाहन टैगिंग प्रणाली का किया विरोध
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
हाथरस होल सेल किराना मर्चेंट्स एसोसिएशन ने मंडी समितियों द्वारा लागू की जाने वाली प्रस्तावित नवीन वाहन टैगिंग (ई-टैगिंग) प्रणाली का पुरजोर विरोध किया है। व्यापारियों का कहना है कि यह व्यवस्था पूरी तरह से अव्यावहारिक, जटिल और व्यापार को ठप करने वाली साबित होगी। इस संबंध में एसोसिएशन ने मंडी समिति के सचिव के माध्यम से राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद लखनऊ के निदेशक को ज्ञापन भेजा है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष पद्म नारायण अग्रवाल ने बताया कि बीती 16 अप्रैल को एपीएमसी के व्हाट्सएप ग्रुप पर वाहनों की ई-टैगिंग प्रणाली लागू करने के प्रस्ताव से संबंधित एक वीडियो साझा किया गया था। इस प्रणाली के अध्ययन के बाद व्यापारियों में गहरा रोष है।
हाथरस के थोक किराना व्यापारी अधिकांश माल ग्रामीण और अर्द्ध-शहरी क्षेत्रों के छोटे-छोटे दुकानदारों को बेचते हैं। यह माल छोटे वाहनों या स्थानीय ट्रांसपोर्टरों के माध्यम से भेजा जाता है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद बिना वाहन नंबर दर्ज किए माल का गेट-पास बनना संभव नहीं होगा, जिससे माल की समय पर आपूर्ति रुक जाएगी और व्यापारिक प्रक्रिया पूरी तरह बाधित होगी।