फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Govt reaches the list of 5245 eligible applicants on Housing Plus

आवास प्लस पर 5245 पात्र आवेदकों की सूची पहुंची शासन को

Sat, 12 Oct 2019 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Govt reaches the list of 5245 eligible applicants on Housing Plus
5245 घर के आवेदकों की सूची शासन को भेजी
विज्ञापन

पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत डीआरडीए ने भेजी शासन को सूची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के लिए जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) को मिले आवेदनों का सर्वे के बाद विभाग की ओर से 5,245 आवेदकों की सूची शासन को अनुमोदन के लिए भेज दी गई है। आवेदन पर मोहर लगने के बाद ही विभाग की ओर से आवास आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
डीआरडीए की ओर से पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत शासन स्तर से आवंटित आवासों के लक्ष्य के सापेक्ष आवासों को आवंटित किया जाता है। इस वित्तीय वर्ष में विभाग को शासन की ओर से 145 आवासों का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन विभाग को सामाजिक आर्थिक जनगणना के सर्वे के अनुसार मात्र 58 पात्र लाभार्थी ही मिले थे। इस आधार पर विभाग ने 87 आवासों को वापस शासन में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन

अब विभाग की ओर से नए तौर पर आवासों के लिए आवेदन करने वाले लाभार्थियों का अलग से खाका खींचा गया है। विभाग की ओर से आने वाले आवेदकों को जांच कराई गई। जांच में विभाग को 5,245 पात्र लाभार्थी मिले। विभाग की ओर से इन लाभार्थियों का डाटा आवास प्लस ऐप के माध्यम से अपलोड कर शासन को भेज दिया गया है। इस डाटा पर ओके की मुहर लगने के बाद विभाग की ओर से लक्ष्य के सापेक्ष आवंटन का कार्य शुरू किया जाएगा।फिलहाल आवेदक शासन से ओके की मुहर लगने का इंतजार कर रहे हैं और कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। पीडी एके मिश्र ने बताया कि आवास प्लस की सूची शासन को भेजी गई है। शासन से अनुमति और बजट मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed