फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Mata Prasad Pandey targeted the Yogi government

Hathras: माता प्रसाद पांडेय ने योगी सरकार पर साधा निशाना, बोले- धनगर-बघेल समाज के अधिकारों में हो रही कटौती

Sun, 01 Jun 2025 01:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sun, 01 Jun 2025 01:10 AM IST
सार

31 मई को नगर के जीटी रोड स्थित नगर पालिका क्रीड़ा स्थल में माता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के मौके पर आयोजित महाकुंभ सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन
Mata Prasad Pandey targeted the Yogi government
अहिल्याबाई सम्मेलन को संबोधित करते माता प्रसाद पाण्डेय - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि सपा शासन में सभी जातियों व धर्माें को बराबर का दर्जा दिया गया। सभी को विकास में बराबर का साझीदार बनाया गया, लेकिन वर्तमान सरकार धनगर व बघेल समाज के अधिकारों में कटौती करते हुए उनको आरक्षण का प्रमाणपत्र देने में दिक्कत पैदा करती है। वह 31 मई को नगर के जीटी रोड स्थित नगर पालिका क्रीड़ा स्थल में माता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के मौके पर आयोजित महाकुंभ सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि अगर इस समाज को आरक्षण का लाभ मिलने की मान्यता है तो उसे मिलना चाहिए। वह विधानसभा में प्रमाणपत्र का मुद्दा मजबूती के साथ उठाएंगे।उन्होंने कहा कि इस बार माता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती दो तरह मनाई गई। पहली बार सरकार ने सरकारी खर्चे पर पूरे प्रदेश में जगह-जगह जयंती मनाई। इसके पीछे सरकार का उद्देश्य सीधे समाज को बरगलाकर अपनी तरफ करने का रहा। माता अहिल्याबाई ने आज से 300 वर्ष पूर्व बिना किसी ऊंच-नीच के न्यायपूर्वक और धर्मपूर्वक शासन किया, लेकिन वर्तमान घंटे वाली सरकार समाज के विचारों पर हमला बोलना चाहती है। इसके लिए उसने माता अहिल्याबाई को आगे कर दिया।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि राकेश बघेल ने जितना बड़ा आयोजन किया है, उसमें स्थानीय प्रशासन ने अड़ंगा लगाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाए। पाल ने एक मुहावरा कहते हुए कहा कि हाथी चलता रहे-कुत्ता भोंकता रहे।समाज को पीडीए के लिए काम करना होगा और पूरी एकजुटता के साथ समाजवादी पार्टी को प्रदेश में सरकार बनाने का अवसर देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजक राकेश बघेल ने कहा कि वह छह महीने से अहिल्याबाई की जयंती मनाने के लिए कार्य कर रहे थे। आयोजन की सफलता को रोकने के लिए उन्हें अनुमति देने के नाम पर तरह-तरह से परेशान किया गया। अनेक नई शर्तें उनके सामने लगाई गईं, लेकिन उन्होंने संघर्ष का रास्ता नहीं छोड़ा। उनकी सपा के सांसद और विधायकों से मांग है कि प्रदेश में 300 स्थानों पर 25 फीट ऊंची माता अहिल्याबाई की प्रतिमाएं स्थापित की जाएं। अहिल्याबाई की जयंती पर सरकारी अवकाश घोषित किया जाए।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने माता अहिल्याबाई के छवि चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में आए लोगों का पीला साफा बांधकर सम्मान किया गया। सम्मेलन में लक्ष्मी धनगर, करहल विधायक तेज प्रताप, हेमंत बघेल, विजेंद्र बघेल, बबलू होल्कर, असीम यादव, एटा सांसद देवेश शाक्य, पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, दक्ष प्रजापति, नवल किशोर शाक्य, विक्रम सिंह यादव, राजकुमार पाल, धर्म सिंह धनगर, मंजू बृजवासी आदि ने विचार व्यक्त किए। माताप्रसाद पांडेय और श्यामलाल पाल को चांदी का मुकुट पहनाकर और तलवार भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर देवेंद्र कुशवाहा, युवराज सिंह यादव, सुनील यादव, पुष्पेंद्र यादव, सुशील यादव, रामेश्वर पहलवान, डॉ. विद्याराम यादव आदि मौजूद थे।

बाहर से आने वाले वाहनों को रोकने का आरोप
आयोजक राकेश बघेल ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि कार्यक्रम में अनेक अड़ंगे लगाए गए और बाहर से आने वाली बसों व वाहनों को सम्मेलन में आने से रोका गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed