{"_id":"6ad9276f1d49d213480beec3","slug":"gopal-was-abducted-before-being-murdered-he-had-been-beaten-mercilessly-hathras-news-c-56-1-hts1004-156012-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हत्या से पहले गोपाल का हुआ था अपहरण, बेरहमी से पीटा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हत्या से पहले गोपाल का हुआ था अपहरण, बेरहमी से पीटा था
Thu, 22 Oct 2026 02:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
वीडियो में गोपाल के चेहरे पर दिख रहे चोट के निशान। स्रोत : वीडियोग्रैब
- फोटो : Videograb
हरियाणा के फरीदाबाद में हुई चंदपा के गांव कुंवरपुर निवासी गोपाल की हत्या से पहले का वीडियो सामने आया है। हत्या से तीन दिन पहले कुछ दबंगों ने फरीदाबाद से गोपाल का अपहरण कर उसको बेरहमी से पीटा था और जेवर पर फेंककर चले गए थे।
गौरतलब है कि 20 सालों से फरीदाबाद में रहकर कपड़ा फैक्टरी में काम कर रहे गोपाल की 14 अक्तूबर की रात को गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। 15 अक्तूबर की सुबह पुलिस को हत्या की जानकारी हुई थी। पुलिस ने पत्नी काजल व उसके प्रेमी योगेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। योगेंद्र गांव कुंवरपुर का ही निवासी है।
मृतक के छोटे भाई भूरी सिंह ने हत्या में अन्य लोगों के भी शामिल होने की आशंका जाहिर की है। भूरी सिंह को शक है कि हत्या में गोपाल की सौतेली बेटी शालिनी का हाथ हो सकता है। भूरी सिंह ने बताया कि जब फरीदाबाद जाकर छानबीन की तो पता चला कि 11 अक्तूबर की सुबह करीब चार बजे गोपाल लहूलुहान हालत में जेवर क्षेत्र में मिला था।
विज्ञापन
भूरी सिंह ने बताया कि उन्होंने वहां एक ग्रामीण से संपर्क किया तो पता चला कि तीन युवक मारपीट कर खेतों में फेंक गए थे। सूचना पर सौतेली बेटी शालिनी अपने मित्र के साथ उन्हें लेने पहुंची थी। ग्रामीणों ने वीडियो भी बनाया था, जिसमें शालिनी गोपाल को गाड़ी में बैठाती नजर आ रही है। वीडियो में गोपाल का चेहरा सूजा हुआ है और कपड़ों पर खून दिखा रहा है।
दोस्त का लिया था नाम
भूरी सिंह ने बताया कि भाई ने ग्रामीणों को बताया था कि उनके एक दोस्त ने दो लोगों के साथ मिलकर उन्हें पीटा है। उन्होंने आशंका जताई कि वह दोस्त योगेंद्र ही हो सकता है। भूरी सिंह ने बताया कि वे बृहस्पतिवार को फरीदाबाद पहुंचकर पुलिस को यह वीडियो देंगे, जिससे उसे जांच में शामिल किया जा सके।