{"_id":"5e346b428ebc3e4b3e3e8db0","slug":"girls-achiving-height-in-evry-field-hathras-news-ali2254692186","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार सफलता के शिखर को छू रही हैं बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार सफलता के शिखर को छू रही हैं बेटियां
विज्ञापन
अपराजिता के तहत आयोजित सेमीनार में मौजूद छात्र-छात्राएं व अन्य।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
शिक्षित बेटी एक नहीं बल्कि तीन परिवारों को शिक्षित करती है। इसलिए बेटियों को शिक्षित करना बेहद जरूरी है। वैसे भी बेटियां आज हर क्षेत्र में ऊंचाइयां छू रही हैं। वह किसी भी मायने में बेटों से कम नहीं हैं। उक्त उद्गार सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत आगरा रोड स्थित प्रेम रघु पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में राष्ट्र के विकास में महिलाओं के योगदान विषय पर सेमिनार को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि महिलाओं ने आजादी की जंग भी लड़ी और उसके बाद अब लगातार महिलाएं देश को विकास में अपना बड़ा योगदान कर रही हैं। देश में महिलाएं आज हर क्षेत्र में नए मुकाम हासिल कर रही हैं। क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि बेटी जब छोटी होती है तो वह तुलसी के पौधे के समान होती है। जिसकी हम पूजा करते हैं। बड़ी होकर वह बेटी चंदन का रूप धारण कर लेती हैं।
उन्होंने अपील की कि बेटियों को शिक्षित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने संस्थान में मौजूद विद्यार्थियों से अपील की कि वह लगातार परिश्रम करते रहें। पढ़ते रहें और सफलता हासिल करते रहें। विधायक ने नारी सशक्तीकरण के कई उदाहरण भी दिए और अमर उजाला के इस कार्यक्रम की जमकर तारीफ की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने भी नारी सशक्तीकरण पर जोर दिया और कहा कि महिलाएं शिक्षित होकर देश के विकास में और ज्यादा योगदान दें। शिक्षा से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। नगर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि शास्त्रों में भी कहा गया है कि जिस घर में नारी की पूजा होती है, वहां देवता वास करते हैं। इंस्टीट्यूट के चेयरमैन डॉ. पीपी सिंह ने कहा कि बेटियां आज सेना में भी दुश्मनों से लोहा ले रही हैं और चिकित्सक बनकर समाज की सेवा भी कर रही हैं। शायद ही ऐसा कोई क्षेत्र हो, जिसमें महिलाएं अपना योगदान न दे रही हों। उन्होंने भी कई उदाहरण प्रस्तुत किए और कार्यक्रम की जमकर तारीफ की। इस मौके पर मधु, यती, चारू, अनुराग, पवन, अंकित, मीनू, परवीन, जगदीप कुमार ने भी सेमिनार में अपने विचार व्यक्त किए। संचालन प्रधानाचार्य सतेंद्र सिंह ने किया। इससे पहले इंस्टीट्यूट में विधायक, पालिकाध्यक्ष, भाजपा नेता कप्तान सिंह ठ ठैनुआं आदि का जोशीला स्वागत भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. भरत शर्मा, डॉ. लोकेश भारद्वाज, डॉ. आरके सिंह, डॉ. मीनेश सिंह, डॉ. अनुभव राज, डॉ. केके सिंह, डॉली सेंगर, प्रवीन कुमार, पूजा, विमल, मोहिनी, रागिनी, प्रमोद, भुवनेश आदि का योगदान रहा।

प्रेमरघु पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट में आयोजित अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत आयोजित सेमीनार म?- फोटो : HATHRAS
विज्ञापन