{"_id":"5ff202ce8ebc3e435714170c","slug":"girl-sink-in-pond-people-urge-and-jam-road-sadabad-news-ali2527622127","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंजलपुर में पोखर में डूबी युवती, आक्रोशित ग्रामीणों ने मथुरा रोड को किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंजलपुर में पोखर में डूबी युवती, आक्रोशित ग्रामीणों ने मथुरा रोड को किया जाम
विज्ञापन
कुंजलपुर में पोखर से बाहर निकाली गई युवती
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
गांव कुंजलपुर में रविवार की दोपहर एक 20 वर्षीय युवती पैर फिसलने की वजह से पोखर में डूब गई। आनन फानन में गांव के युवकों ने काफी प्रयासों के बाद पोखर से युवती को बेसुध अवस्था में बाहर निकाला और उपचार के लिए सादाबाद सीएचसी पर ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवती को आगरा रेफर कर दिया। इधर, इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मथुरा रोड को जाम कर दिया। सूचना पर मौके पर एसडीएम, कोतवाल भी पहुंच गए। युवती की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
गांव कुंजलपुर निवासी कूकू (20) पुत्री चरन सिंह रविवार की दोपहर को गांव में बनी पोखर के पास गई थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पानी से भरे पोखर में जा गिरी। घटना की जानकारी जब परिजनों को हुई तो हड़कंप मच गया। आगरा में युवती का उपचार जारी है, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
इधर, सूचना मिलते ही एसडीएम राजेश कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए और परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद एसडीएम गांव में भी पहुंचे और पोखर का निरीक्षण किया। गांव से एसडीएम के जाने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पीड़ित युवती के परिजनों के साथ ग्रामीणों ने मथुरा रोड को जाम कर दिया।
विज्ञापन
आक्रोशित महिलाएं हाथों में डंडे लेकर पहुंच गई। रोड पर लकड़ी आदि रख कर जाम लगा दिया। करीब पौन घंटे तक जाम लगा रहा। मौके पर कोतवाल डीके सिसौदिया और एसडीएम राजेश कुमार भी पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना था कि पोखर में आए दिन हादसे हो रहे हैं। पोखर की न तो बाउंड्री है और न ही इसे बंद कराया जा रहा है। यह पोखर जानलेवा बन चुकी है।
पोखर को खनन माफियाओं ने खनन करके काफी गहरा कर दिया है और अवैध कब्जा भी हो गया है। एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि दो दिन के अंदर पोखर के चारों और बैरीकेडिंग करा दी जाएगी। मौके पर आए जिपं सदस्य गुड्डू चौधरी और बिसावर के रालोद नेता विनोद उर्फ गुड्डू ने ग्रामीणों को समझाया कि दो दिन के अंदर प्रशासन द्वारा बैरीकेडिंग करा दी जाएगी। एसडीएम ने इसके लिए लेखपाल को भी दिशा निर्देश दिए।
8 दिसंबर को पोखर में डूबकर हुई थी दो बच्चों की मौत
गांव कुंजलपुर के चरण सिंह के परिवार के लिए यह पोखर काल बन गई है। पिछले माह आठ दिसंबर को भी 12 वर्षीय अमित और कबूलपुर सेवला निवासी 12 वर्षीय भोला पुत्र राजू जब पोखर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहे थे तो इसी दौरान गेंद पानी में चली गई, उसे निकालने के चक्कर में दौनों पोखर में जा गिरे और डूब गए थे, जिससे उनकी मौत हो गई थी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया था, लेकिन प्रशासन ने इस घटना से कोई सबक नहीं लिया, जबकि ग्रामीणों ने इस पोखर पर हादसे न हों, इसके लिए इंतजाम कराए जाने की मांग की थी।

जाम लगा रहे ग्रामीणों को समझाते एसडीएम, कोतवाल और जिपं सदस्य गुड्डू चौधरी।- फोटो : SADABAD