फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Girl and woman died due to fever

Hathras News: बुखार से युवती और महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग है अनजान

Fri, 17 Nov 2023 01:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Fri, 17 Nov 2023 01:43 AM IST
सार

मौसम परिवर्तन से क्षेत्र में बुखार का प्रकोप लगातार बना हुआ है, लेकिन इसकी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक सिर्फ कुछ ही गांवों में रक्त परीक्षण कराकर दवाएं वितरित कर मरीजों के इलाज के नाम पर खानापूर्ति की गई है।

विज्ञापन
Girl and woman died due to fever
बुखार से मौत। - फोटो : social media

विस्तार

क्षेत्र में जानलेवा बुखार का कहर थम नहीं रहा। बुखार से क्षेत्र में एक युवती और एक महिला की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि दोनों में डेंगू के लक्षण थे। स्वास्थ्य विभाग इन दोनों की मौत से अनजान है। बुखार से दो मौतों के बाद क्षेत्र के लोगों में एक बार फिर दहशत फैल गई है।

विज्ञापन


कस्बा के मोहल्ला अहीरान निवासी खुशबू (22) पुत्री सर्वेश कुमार यादव को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने खुशबू का कस्बे के एक चिकित्सक के यहां उपचार कराया, लेकिन उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन उसे आगरा के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में खुशबू के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


इधर, गांव नगला वीर सहाय निवासी मनोज कुमार की 38 वर्षीय पत्नी मनोरमा देवी को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने मनोरमा को उपचार के लिए अलीगढ़ के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। उपचार के बाद भी मनोरमा की तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ और बुधवार को उनकी भी मौत हो गई। नगला वीर सहाय में महिला का शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.अंकुश सिंह का कहना है कि बुखार से किसी भी मौत की उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है। वह शुक्रवार को गांव में टीम भेजकर दवा वितरित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाकाफी साबित हो रहे रोकथाम के उपाय
मौसम परिवर्तन से क्षेत्र में बुखार का प्रकोप लगातार बना हुआ है, लेकिन इसकी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक सिर्फ कुछ ही गांवों में रक्त परीक्षण कराकर दवाएं वितरित कर मरीजों के इलाज के नाम पर खानापूर्ति की गई है। जनप्रतिनिधि भी खामोशी ओढ़कर बैठे हैं, जिससे लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed