{"_id":"651acb88d8a8db13f8065bb5","slug":"girl-absconding-with-jewelery-and-cash-worth-lakhs-arrested-in-etah-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: काम में हाथ बंटाने आई और घर साफ कर गई, लाखों के जेवर-नकदी लेकर फरार युवती एटा में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: काम में हाथ बंटाने आई और घर साफ कर गई, लाखों के जेवर-नकदी लेकर फरार युवती एटा में गिरफ्तार
Mon, 02 Oct 2023 07:24 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 02 Oct 2023 07:24 PM IST
सार
युवती 10 जोड़ी कंगन, चार चूड़ियां, सात चेन, एक टीका, तीन जोड़ी कान के झाले, तीन मंगलसूत्र, आठ अंगूठी, 10 जोड़ी पायल, कमरबंद एक मोबाइल और 3.50 लाख रुपये की नकदी सहित करीब 13.50 लाख के जेवर नकदी लेकर गायब हो गई थी।
विज्ञापन
युवती गिरफ्तार।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
मोहल्ला पथरिया स्थित एक घर से करीब 13.50 लाख रुपये जेवर और नकदी लेकर गायब हुई युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 3.50 लाख रुपये नकद और 10 लाख रुपये के जेवर बरामद हुए। पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार की गई युवती को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मोहल्ला पथरिया निवासी अशोक कुमार ने रविवार को शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि करीब एक माह पहले पत्नी ने हाथरस के गांव जिमिसपुर निवासी बहन की बेटी शिवानी को घर के काम में हाथ बंटाने के लिए बुला लिया था। 30 सितंबर का वह लोग घर पर नहीं थे। इस दौरान शिवानी 10 जोड़ी कंगन, चार चूड़ियां, सात चेन, एक टीका, तीन जोड़ी कान के झाले, तीन मंगलसूत्र, आठ अंगूठी, 10 जोड़ी पायल, कमरबंद एक मोबाइल और 3.50 लाख रुपये की नकदी सहित करीब 13.50 लाख के जेवर नकदी लेकर गायब हो गई थी।
विज्ञापन
सोमवार को पुलिस की टीम ने आरोपी युवती शिवानी को जनपद एटा के निधौली कला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चुराए गए 13.50 लाख रुपये के जेवर आदि बरामद हुए। शिवानी को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन