फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Gaurang Aggarwal-Harshit Mehre did the top in the district

गौरांग अग्रवाल-हर्षित मेहरे ने किया जिले में टॉप

Wed, 30 May 2018 12:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Wed, 30 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
 Gaurang Aggarwal-Harshit Mehre did the top in the district
सीबीएसई हाईस्कूल की परीक्षा में पास होने के बाद एसएसडी पब्लिक स्कूल में जश्न मनाते बच्चे। - फोटो : Amar Ujala
सीबीएसई हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया। केंद्रीय विद्यालय के गौरांग अग्रवाल और सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज के हर्षित मेहरे ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं सेंट फ्रांसिस के वरुण शर्मा ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान पाया है।
विज्ञापन


बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल की अनुष्या वर्मा और सेंट फ्रांसिस स्कूल के कृष्णा शर्मा ने 97.2 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया है। चौथे स्थान पर राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा रितिका वर्मा रहीं। उन्होंने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। पांचवें स्थान पर सेंट फ्रांसिस स्कूल का छात्र ईशान जैन रहा। उसने 96.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। पास होने खुशी में विद्यार्थियों ने जमकर जश्न मनाया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह भी मीठा कराया।
विज्ञापन


छठवें स्थान पर सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज के प्राची चौहान, राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के वीरेंद्र वर्मा, बीएलएस इंटर नेशनल स्कूल की कृति रावत संयुक्त रूप से रहीं। इन तीनों ने 96.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। सातवें स्थान के लिए सेंट फ्रांसिस की भूमिका अग्रवाल, मोदित अग्रवाल, केंद्रीय विद्यालय की छात्रा एकता शर्मा, सेट विवेकानंद स्कूल सादाबाद के राघव अग्रवाल और नंदिनी शर्मा संयुक्त रूप से रहीं। इन सभी ने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठवें स्थान पर प्रभात उपाध्याय, श्रेयांस चौधरी, कृष्णकांत अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल व राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर के अनुज चौधरी, युवराज सिंह सेंगर, बीएलएस इंटर नेशनल स्कूल की भूमि अग्रवाल और अंशुमन पाराशर संयुक्त रूप से रहे। इन सभी ने 95.8 प्रतिशत अंक हासिल किए।


नौवें स्थान पर सेंट फ्रांसिस की ऐश्वर्या सिंह, कृतिका त्रिपाठी संयुक्त रूप से रहीं। दोनों ने 95.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। दसवें स्थान पर सेंट फ्रांसिस स्कूल के छात्र तुषार शर्मा, यश पुंढीर, शुभ गर्ग, राजेंद्र लोहिया पब्लिक स्कूल की याशिका अग्रवाल, प्रभात गुप्ता, सेंट विवेकानंद की शालिनी चौधरी संयुक्त रूप से रहीं। इन सभी ने 95.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed