फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ganesh Shobha Yatra took place in Sikandrarao

Hathras News: सिकंदराराऊ में निकली गणेश शोभायात्रा, झांकियों ने मनमोहा, पुष्पवर्षा कर किया गया स्वागत

Tue, 26 Aug 2025 09:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 26 Aug 2025 09:46 PM IST
सार

सिकंदराराऊ नगर में गणेश चतुर्थी पर निकाली गई भगवान गणेश जी की शोभायात्रा में प्रमुख रूप से राजा का घोड़ा, चंदौसी का ढोल मृदंग, भगवान महाकाल की सवारी, अलीगढ़ से आई काली की सवारी आदि झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

विज्ञापन
Ganesh Shobha Yatra took place in Sikandrarao
शोभा यात्रा में श्री गणेश जी का मनमोहक रूप - फोटो : संवाद

विस्तार

सिकंदराराऊ नगर के मोहल्ला बारहसैनी के राधाकृष्ण मंदिर से 26 अगस्त को गणेश चतुर्थी पर निकाली गई श्री गणेश शोभायात्रा से पूरा नगर भक्ति में सराबोर हो गया। नगर को जगह-जगह तोरण द्वारों से सजाया गया। जहां से भी शोभायात्रा गुजरी, वहां श्रद्धालुओं ने छतों पर खड़े होकर पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शाम 6:30 बजे प्रारंभ हुई शोभायात्रा ने देर रात्रि तक नगर के प्रमुख मार्गों से होकर भ्रमण किया। शोभायात्रा में शामिल झांकियां आकर्षक साज-सज्जा से जगमगा रही थीं। शोभायात्रा देखने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। 

विज्ञापन

श्री कृष्ण राधा झांकी
विज्ञापन

शोभायात्रा का शुभारंभ मोहल्ला बारहसैनी के राधाकृष्ण मंदिर से मुख्य अतिथि सागर वार्ष्णेय, विकास देवा वार्ष्णेय, भानु प्रकाश सक्सेना, प्रकाश वार्ष्णेय, राजू सुपारी और निशांत सहाय आदि ने श्री गणेश जी का विधि-विधान से पूजन कर कयया। शोभायात्रा नगर के बारहसैनी मोहल्ला से होती हुई पुराने तहसील रोड पर पहुंची। वहां से मोहल्ला दमदमा, बड़ा डाकखाने, मोहल्ला गौसगंज, नौरंगाबाद, पूरनगंज हुरमतगंज, राठी चौराहा, गांधी तिराहा, नयागंज बाजार, मंडी गंधीगंज होती हुई जीटी रोड पर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीटी रोड से पंत चौराहा, नगला लाला, नगला शीशगर होते हुए बारहसैनी मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में आयोजक हर्षित वार्ष्णेय, मेला अध्यक्ष अखिल वार्ष्णेय, मेला संयोजक हिमांशु वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष आशीष वार्ष्णेय, निशांत वार्ष्णेय, प्रकाश वार्ष्णेय, दीपांशु वार्ष्णेय गुरु, सौरभ वार्ष्णेय, देव वार्ष्णेय, कृतांक वार्ष्णेय, उत्कर्ष, अंकुर वार्ष्णेय आदि ने एक ही पोशाक पहनकर और सिर पर साफा बांधकर मेले का नियंत्रण किया। 

मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस और पीएसी साथ चल रही थी। नगर पालिका परिषद ने पेयजल के लिए पानी का टैंकर खड़ा कराया। एसडीम संजय कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी जैनेंद्र अस्थाना और कोतवाल विजय सिंह मेले की व्यवस्था संभाले हुए थे। मेले में गिरीश मोहन, मनोज वार्ष्णेय, शिव कुमार वार्ष्णेय, गणेश वार्ष्णेय, डॉक्टर अवधेश बघेल, सोमेश यादव, मुकुल गुप्ता आदि शामिल हुए।
हनुमान जी की झांकी
यह झांकियां रहीं शोभायात्रा में शामिल
सिकंदराराऊ नगर में गणेश चतुर्थी पर निकाली गई भगवान गणेश जी की शोभायात्रा में प्रमुख रूप से राजा का घोड़ा, चंदौसी का ढोल मृदंग, भगवान महाकाल की सवारी, अलीगढ़ से आई काली की सवारी, भगवान महाकाल का डोला, खाटू श्याम जी की झांकी, भगवान श्रीराम का दरबार, सांवरे सांवरिया, हाथ में पर्वत उठाए बजरंग बली, भगवान शिव व माता पार्वती, ऑपरेशन सिंदूर, अयोध्या में राम लला के मंदिर सहित कई झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। चार आकर्षक डीजे और बाहर से आए ब्रास बैंड ने भी धूम मचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed