{"_id":"5f19e6ab8ebc3e637916b0d9","slug":"fund-release-for-iti-campus-building-hathras-news-ali2394116168","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिसावर आईटीआई के भवन निर्माण को धनराशि स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिसावर आईटीआई के भवन निर्माण को धनराशि स्वीकृत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
पिछले दिनों सादाबाद विधायक एवं पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर मुलाकात की थी। अब मुख्यमंत्री कार्यालय से उन पत्रों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शासन ने बिसावर में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के निर्माण कार्य को शुरू कराने के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए हैं।
विधायक रामवीर उपाध्याय ने एक पत्र बिसावर में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के रुके निर्माण कार्य का शुरू कराने के लिए धनराशि स्वीकृत किए जाने के संबंध में सीएम योगी आदित्यनाथ को दिया था। इस क्रम में कार्रवाई शुरू हो गई है। सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय ने बताया कि 22 जुलाई को डॉ. संदीप परमार अनुसचिव, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा पत्र जारी कर 50 लाख रुपये बिसावर में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के निर्माण कार्य को शुरू कराने के लिए स्वीकृत कर दिए हैं। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा फोन पर भी दी गई है। स्वीकृति पत्र की कॉपी भी उपलब्ध कराई गई है। इस पत्र के प्राप्ति के बाद पूर्व मंत्री ने कार्यदायी संस्था से तत्काल कार्य शुरू करने के संबंध में वार्ता की।