{"_id":"659170f9aff1cc381907e457","slug":"fox-entered-the-shop-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: जैसे ही दुकान खोली, दुकानदार ने अंदर देखा एक जानवर, मचाने लगा शोर, पूरे बाजार में मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: जैसे ही दुकान खोली, दुकानदार ने अंदर देखा एक जानवर, मचाने लगा शोर, पूरे बाजार में मची अफरा-तफरी
Sun, 31 Dec 2023 07:17 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 31 Dec 2023 07:17 PM IST
सार
दुकानदार रात को दुकान बंद करके घर चला गया। उसे पता ही नहीं चला कि कोई जंगली जानवर उसकी दुकान में घुस गया है। 31 दिसंबर को जैसे ही उसने दुकान खोली तो उसने लोमड़ी को बैठा देखा।
विज्ञापन
दुकान में बैठी हुई लोमड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दुकानदार रात को अपनी दुकान बंद करके गया। अगली सुबह जैसे ही दुकान खोली, तो सामने लोमड़ी देखते ही दुकानदार चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर और भी दुकानदार इकट्ठे हो गए। पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस पहुंची, पर वन विभाग की टीम नहीं पहुंची। बड़ी मुश्किल से लोमड़ी को पकड़ कर जंगल में छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस के सादाबाद में 30 दिसंबर की शाम को आगरा रोड स्थित शिव काम्पलेक्स की एक दुकान में लोमड़ी घुस गई। दुकानदार रात को दुकान बंद करके घर चला गया । उसे पता ही नहीं चला कि कोई जंगली जानवर उसकी दुकान में घुस गया है। 31 दिसंबर को जैसे ही उसने दुकान खोली, तो उसने लोमड़ी को बैठा देखा। दुकानदार लोमड़ी को देखकर भयभीत हो गया और चिल्लाने लगा । उसकी आवाज सुनकर पूरे कॉम्प्लेक्स में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
चूंकि लोमड़ी पहले कभी लोगों ने देखी नहीं थी, दुकान में घुसी लोमड़ी की सूचना पूरे सादाबाद में जंगल में आग की तरह फैल गई। हर कोई लोमड़ी को देखने के लिए वहां पहुंच गया। लोमड़ी दुकान में घुसने की सूचना वन विभाग को दी गई। लोमड़ी रेलिंग के नीचले के हिस्से में छुप गई। दुकानदारों ने मिलकर दुकान से लोमड़ी को भगाने के प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं हुए।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई । सूचना देने के बावजूद वन विभाग की टीम लोमड़ी को पकड़ने मौके पर नहीं पहुंची। कुछ लोगों ने प्रयास कर उस लोमड़ी को एक जाल में फंसा लिया और उसे जंगल में छोड़ आए । लोमड़ी के जाल में फंसने एवं जंगल में छोड़ जाने के बाद ही दुकानदारों की जान में जान आई।