{"_id":"64de67e880a21779cb06baf4","slug":"fourth-accused-of-farmers-murder-arrested-sent-to-jail-hathras-news-c-62-1-sali1024-326-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: किसान की हत्या का चौथा आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: किसान की हत्या का चौथा आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
Fri, 18 Aug 2023 12:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:03 AM IST
सार
गांव कुकरगंवा निवासी 71 वर्षीय किसान देवी सिंह की दो मई की रात को लगभग साढ़े 11 बजे गांव जाते समय रास्ते में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुत्र ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने चार युवकों के नाम उजागर किए थे।
विज्ञापन
जेल (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पुलिस ने मई माह में क्षेत्र के गांव कुकरगवां निवासी 71 वर्षीय किसान की हत्या के चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि गांव कुकरगंवा निवासी 71 वर्षीय किसान देवी सिंह की दो मई की रात को लगभग साढ़े 11 बजे गांव जाते समय रास्ते में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुत्र ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने चार युवकों के नाम उजागर किए थे।
विज्ञापन
इनमें से 20 मई को पुलिस ने दो आरोपी गुड्डू ठाकुर उर्फ निरोत्तम निवासी गढ़ी राठौर थाना खंदौली जिला आगरा और मयंक प्रताप निवासी चौकाड़ा थाना बरहन जिला आगरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इससे पहले एक आरोपी शेरा काछी निवासी चौकड़ा थाना बरहन ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। अब पुलिस ने चौथे आरोपी अभिषेक कुमार निवासी सोरईया थाना सादाबाद को मय आलाकत्ल के गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन