फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Four people injured in Hathras road accident

Hathras News: सड़क हादसे में चार लोग घायल, घायलों को उपचार के लिए भेजा जिला अस्पताल

Sun, 07 Jan 2024 05:47 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 07 Jan 2024 05:47 PM IST
सार

युवक बाइक से सासनी से अपने घर आ रहे थे। रास्ते में अलीगढ़ रोड स्थित भवानी कोल्ड के निकट कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। युवक क्रिकेट खेलकर घर वापस जा रहा था। बाईपास पर मोपेड ने उसमें टक्कर मार दी। जिसमें चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Four people injured in Hathras road accident
सड़क दुर्घटना। - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो।

विस्तार

हाथरस के अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। चारों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने सभी घायलों का उपचार किया। हालत में सुधार होने पर चिकित्सक ने सभी को घर भेज दिया। 

विज्ञापन


नरेंद्र पुत्र टोडराम व सतेंद्र पुत्र धर्मवीर सिंह निवासीगण महमूदपुर बरसैं थाना कोतवाली सासनी बाइक से सासनी से अपने घर आ रहे थे। रास्ते में अलीगढ़ रोड स्थित भवानी कोल्ड के निकट कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। गंभीर घायल अवस्था में उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। 
विज्ञापन


इधर, यश पुत्र सुरेश चंद्र निवासी गांव कपूरा थाना चंदपा क्रिकेट खेलकर घर वापस जा रहा था। बाईपास पर मोपेड ने उसमें टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। उधर, साहूकार पुत्र भूदेव निवासी बलना थाना हाथरस जंक्शन बाइक से कहीं जा रहा था। गांव के ही पास उसकी बाइक फिसल गई। इससे वह घायल हो गया। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने सभी का उपचार किया। हालत में सुधार होने पर चिकित्सक ने सभी को घर भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed