फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   four more found corona positive

4 निकले कोरोना संक्रमित, एल-1 में भर्ती

Fri, 03 Jul 2020 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
four more found corona positive
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिले में 4 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए। शहर में कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने वाले दो कोरोना संक्रमित निकले हैं। वहीं सासनी क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति बाहर से आया था। उक्त व्यक्ति क्वारंटीन सेंटर में रह था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं गांव शीशराम में भी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला है।
जिले में कोरोना ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को शहर दो कोरोना संक्रमित मामलों सामने आए। शहर के मौहल्ला विद्यापति नगर व सिद्घार्थ नगर में दो कोरोना पॉजिटिव निकले। यह दोनों व्यक्ति पहले से ही कोरोना संक्रमित के संपर्क में रहे थे। वहीं संपर्क में रहने के कारण इन दोनों की सेंपलिंग की गई। सेंपल की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को पॉजिटिव आई। दोनों कोरोना संक्रमित को उपचार के लिए मुरसान के एल वन में भेज दिया गया है। सीएमओ ब्रजेश राठौर ने बताया कि दो कोरोना संक्रमित निकले हैं। वहीं सासनी के गांव ऊसवा निवासी एक व्यक्ति दिल्ली से अपने घर आया था। यह घर आने से पहले ही क्वारंटीन होने के लिए बागला अस्पताल पहुंचा, जहां से उसे क्वारंटीन सेंटर लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल भेज दिया गया। यहां क्वारंटीन के दौरान उक्त युवक की सेंपलिंग की गई। सेंपलिंग के दौरान युवक कोरोना पॉजिटिव निकला। वहीं गांव शीशराम भी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला है। सभी कोरोना संक्रमित को उपचार के लिए मुरसान के एल-1 में भेजा जा रहा है। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि अब तक 176 केस सामने आए हैं। वर्तमान में 32 एक्टिव हैं। 140 को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पोरा में हुई एक की मौत
हसायन क्षेत्र के गांव पोरा के रहने वाले एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमित हुए थे। बुधवार की देर शाम उक्त व्यक्ति की अलीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। सीएचसी हसायन प्रभारी सोनू निमेष का कहना है कि 17 जून को यह कोरोना संक्रमित निकले थे। उपचार के बाद इनकी निगेटिव रिपोर्ट आई थी। इनको सांस व हार्ट की परेशानी थी। उक्त व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed