फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Four arrested, two wanted in 7.40 crore cyber fraud case.

Hathras News: 7.40 करोड़ की साइबर ठगी में चार गिरफ्तार, दो की तलाश

Thu, 23 Jul 2026 02:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 23 Jul 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Four arrested, two wanted in 7.40 crore cyber fraud case.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
7.40 करोड़ की बहुचर्चित साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने हसायन के छीतीपुर के सत्यवीर सिंह के म्यूल खाते में साइबर धोखाधड़ी के 80.88 लाख रुपये ठिकाने लगाए थे। यह खाता पोरा के मनीष गौतम ने मात्र दो लाख रुपये में खुलवाया था।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सत्यवीर, मनीष, अर्जुन सिंह व आकाश शामिल हैं, जबकि मुख्य आरोपी दीपू व प्रदीप एफआईआर दर्ज होने के बाद से फरार हैं। पुलिस ने इनके घरों पर दबिश दी है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि सत्यवीर सिंह का चालू खाता शहर में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में जगदंबा इंटरप्राइजेज के नाम से था। यह खाता वर्ष 2024 में खुला था। जून 2025 में 10 दिन के अंदर इसमें 80.88 लाख रुपये का लेनदेन हुआ। एनसीआरपी की सात शिकायतें इसी खाते से संबंधित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ जुलाई 2026 को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अलग-अलग राज्यों से कुल 7.4 करोड़ रुपये की ठगी हुई थी। पुलिस ने सत्यवीर को हिरासत में लिया तो पूरी कड़ी सामने आई। मनीष ने कबूल किया कि वह सिकंदराराऊ के दीपू पुंडीर व प्रदीप पुंडीर के कहने पर खाते खुलवाता था।
खातों का संचालन और धोखाधड़ी का तरीका
मनीष को दीपू और प्रदीप दो लाख रुपये देते थे। वह गरीब व अशिक्षित लोगों को रुपयों का लालच देता था। उनके नाम से फर्जी फर्म बनवाकर बैंक में चालू खाते खुलवाता था। खाताधारकों को 10 से 20 हजार रुपये देकर बाकी रकम खुद रख लेता था। मनीष पेशे से किसान है, लेकिन मोटी रकम के लालच में ठगों के साथ हो लिया।
मोबाइल नंबर और ईमेल की भूमिका
जांच में खुलासा हुआ कि खाते में मोबाइल नंबर और ईमेल के लिए भी रकम दी जाती थी। जगदंबा इंटरप्राइजेज में पोरा के शौकीन और मनीष के भतीजे अर्जुन के मोबाइल नंबर लगाए गए थे। गांव इटरनी के आकाश के मोबाइल नंबर से फर्जी ईमेल आईडी बनाई गई थी। इन तीनों को 20-20 हजार रुपये दिए गए थे।

अंतरराष्ट्रीय गिरोह का हो सकता है खुलासा
एसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी दीपू व प्रदीप किसी बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। इनके पकड़े जाने पर अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश हो सकता है। यह गिरोह सोशल मीडिया पर विज्ञापन व ऑनलाइन ट्रेडिंग के जाल में लोगों को फंसाता है। एसपी ने लोगों से अपील की है कि लालच में आकर अपने खातों या मोबाइल नंबरों का गलत उपयोग न होने दें।
सत्यवीर के म्यूल खाते में ट्रांसफर हुई रकम
राज्य जिला कुल फ्रॉड म्यूल खाते में आई राशि
तमिलनाडु चेन्नई 2,85,97,770 5,00,000
तमिलनाडु चेन्नई 41,46,000 3,50,000
उत्तर प्रदेश गाजियाबाद 1,27,62,626 29,00,000
बिहार मोतिहारी 17,60,000 8,00,000
मध्य प्रदेश खंडवा 6,89,006 15,38,945
तमिलनाडु डिंडीगुल 48,34,900 10,00,000
तेलंगाना हैदराबाद सिटी 2,02,70,931 10,00,000
कुल 7,40,61,233 80,88,945
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed