फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Forty cases of beer stolen from truck

Hathras News: ट्रक से बीयर की चालीस पेटियां चोरी

Thu, 09 May 2024 02:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 09 May 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Forty cases of beer stolen from truck
थाना क्षेत्र के नगला बबूल गांव में मंगलवार की रात बीयर की पेटियां से भरे ट्रक से चोर चालीस पेटी बीयर चुराकर ले गए। उधर देर शाम तक हरदुआगंज और अकराबाद थाना क्षेत्र में सीमा विवाद को लेकर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन




दिल्ली गाजियाबाद बॉर्डर स्थित एक कंपनी से बीयर की 700 पेटियां लादकर एक ट्रक लखनऊ के लिए निकला। चालक विशाल निवासी गांव नगला बबूल थाना हरदुआगंज मंगलवार की रात करीब सवा दस बजे पिलखना चौकी से कुछ पहले ट्रक को खड़ा किया। इसके डेढ़ घंटे बाद गांव में अपनी गली के निकट ट्रक खड़ा कर सो गया।
विज्ञापन





बुधवार की सुबह देखा पीछे का तिरपाल फटा था और लगभग सवा लाख कीमत की 49 पेटी बीयर चोरी हो चुकी थी। देर शाम तक ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारी सुरेंद्र शर्मा और ट्रक स्वामी सोनू सिंह थाने में मौजूद रहे। थाना प्रभारी रवि चंद्रवाल ने बताया कि ट्रांसपोर्टर की ट्रक चालक के परिजनों से बातचीत चल रही है। वैसे भी मामला सरकारी है, ऐसे में आबकारी निरीक्षक की ओर से ही मुकदमा दर्ज कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed