{"_id":"674debae614a41371a04c76e","slug":"former-mla-fast-ends-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पूर्व विधायक का अनशन समाप्त, एएसपी करेंगे दुष्कर्म प्रकरण की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पूर्व विधायक का अनशन समाप्त, एएसपी करेंगे दुष्कर्म प्रकरण की जांच
Mon, 02 Dec 2024 10:47 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 02 Dec 2024 10:47 PM IST
सार
प्रकरण मे पूर्व विधायक अमरसिंह यादव ने दखल देकर बाकी के चार नामजदों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तहसील परिसर के बाहर क्रमिक अनशन शनिवार शुरू किया।
विज्ञापन
दुष्कर्म।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दलित बालिका से दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन दिन से पूर्व विधायक अमर सिंह यादव अनशन पर थे। 2 दिसंबर को एसपी ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया तो उन्होंने अनशन समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
बता दें कोतवाली के एक गांव निवासी दलित बालिका ने पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पीड़िता के परिजन इससे संतुष्ट नहीं थे। प्रकरण मे पूर्व विधायक अमरसिंह यादव ने दखल देकर बाकी के चार नामजदों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तहसील परिसर के बाहर क्रमिक अनशन शनिवार शुरू किया। सोमवार को मामले की जांच एसपी द्वारा करने के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन