फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Former District Panchayat President Seema Upadhyay joined BJP son Chirag expelled from the party

हाथरस : पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने थामा भाजपा का दामन, पार्टी से बेटे चिराग का निष्कासन भी रद्द

Sat, 15 May 2021 03:04 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 15 May 2021 03:04 PM IST
सार

सीमा उपाध्याय ने कहा कि वह भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुई हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें यह भरोसा दिलाया है क्या कि वह उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ाएगी।

विज्ञापन
Former District Panchayat President Seema Upadhyay joined BJP son Chirag expelled from the party
सीमा उपाध्याय ने थामा भाजपा का दामन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व सांसद और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने शनिवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कीं। उनके साथ उनके देवर और पूर्व ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने भी भाजपा की सदस्यता ली। सीमा उपाध्याय पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी हैं। 

विज्ञापन


पार्टी कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव आर्य ने इन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।  इस मौके पर जिला अध्यक्ष ने पार्टी के उन 11 कार्यकर्ताओं का निष्कासन भी रद्द कर दिया, जिन्हें हाल ही में पार्टी ने पंचायत चुनाव के दौरान अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निष्कासित किया था। इनमें सीमा उपाध्याय के पुत्र चिराग उपाध्याय भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


सीमा उपाध्याय ने कहा कि वह भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुई हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें यह भरोसा दिलाया है क्या कि वह उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ाएगी। उल्लेखनीय है कि सीमा उपाध्याय हाल में ही जिला पंचायत सदस्य के रूप में निर्दलीय निर्वाचित हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपनी देवरानी रितु उपाध्याय जो पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय की पत्नी हैं, को पराजित किया था। रितु उपाध्याय ने यह चुनाव भाजपा के समर्थन से लड़ा था, लेकिन वह जीत नहीं पाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed