फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Forest officials are accused of illegally extorting 30,000 rupees.

Hathras News: वन कर्मियों पर 30 हजार की अवैध वसूली करने का आरोप

Wed, 07 Jan 2026 02:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Forest officials are accused of illegally extorting 30,000 rupees.
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव जाफराबाद के किसान ने पेड़ कटवाने पर वन विभाग के कर्मियोंं पर 30 हजार रुपये की अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। इस पर क्षेत्रीय वनाधिकारी ने कहा है कि टीटीजैड में होने के कारण पेड़ों का कटान अवैध है, इस मामले में बीट प्रभारी की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन




पीड़ित किसान कोमल सिंह ने बताया कि उन्हें एक बीघा जमीन आवंटित हुई थी। खेती में लाभ न होने पर उन्होंने करीब पांच वर्ष पहले यूकेलिप्टस के पौधे लगाए थे। कुछ दिन पहले उन्होंने ये पेड़ 60 हजार रुपये में एक ठेकेदार को बेच दिए। पेड़ों के कटान के दौरान एक युवक आरी से घायल हो गया।
विज्ञापन




इसे लेकर ठेकेदार व उनके बीच विवाद हुआ, जिसमेंं कुछ दिन बाद समझौता हो गया। इसके बाद ठेकेदार के कहने पर वन विभाग के कर्मी उनके पास आए और कार्यालय आने की कह कर चले गए। कोमल का आरोप है कि वन विभाग के बाबू ने एक लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बाद में बड़ी मुश्किल से गांव के ही एक व्यक्ति ने 30 हजार रुपये में उनका फैसला करा दिया। दबाव बनाकर उनसे रुपये ऐंठे गए हैं। क्षेत्रीय वनाधिकारी हाथरस अमित मोहन गौड़ ने बताया कि आज ही सूचना मिली है, टीटीजेड में होने के कारण यह अवैध कटान है। इसलिए बीट प्रभारी की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed