फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Football becomes complaints, complainants are stumbling

फुटबॉल बनी शिकायतें, ठोकर खा रहे फरियादी

Fri, 16 Sep 2022 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:03 AM IST
सार

इस बार शिकायतों के निस्तारण में हाथरस जनपद के 61वीं रैंक आने पर शिकायतों के आने, निस्तारण व अन्य बिंदुओं की प्रशासन की ओर से समीक्षा की गई। कृषि विभाग से संबंधित शिकायतों में पीएम किसान सम्मान निधि न मिलने की शिकायतें सबसे ज्यादा आ रही हैं। वहीं, करीब 400 शिकायतकर्ता ऐसे हैं जो प्रत्येक माह शिकायत दर्ज कराते हैं लेकिन उनकी शिकायतों का निस्तारण नहीं हो सका है।

विज्ञापन
Football becomes complaints, complainants are stumbling

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

आईजीआरएस पोर्टल पर सबसे ज्यादा शिकायत पीएम किसान सम्मान निधि से जुड़ी आ रही हैं। वहीं, करीब 400 शिकायतकर्ता ऐसे हैं जो हर माह अपनी शिकायतें दर्ज करा रहे हैं लेकिन अभी तक इनका निस्तारण नहीं हो सका है। रैंकिंग में गिरावट आने के बाद पिछले दो महीने के शिकायतों की समीक्षा में ये तथ्य सामने आए हैं।
अब प्रशासन इन फरियादियों की शिकायतों का अवलोकन कर प्राथमिकता के तौर पर इनका निस्तारण कराने में जुट गया है। वहीं लापरवाह अधिकारियों को भी चिन्हित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि शासन स्तर से शिकायतकर्ताओं को कार्यालयों के चक्कर से निजात दिलाने के लिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की सुविधा मुहैया कराई गई है।
विज्ञापन

इसके तहत मुख्यमंत्री संदर्भ, आईजीआरएस, आदि ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने के विकल्प दिए गए हैं। इन शिकायतों के निस्तारण के लिए एक समयावधि निर्धारित की गई है। शिकायतों के निस्तारण की आख्या पोर्टल पर अपलोड करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार शिकायतों के निस्तारण में हाथरस जनपद के 61वीं रैंक आने पर शिकायतों के आने, निस्तारण व अन्य बिंदुओं की प्रशासन की ओर से समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान सामने आया कि सबसे ज्यादा शिकायतें कृषि विभाग से संबंधित प्राप्त हो रही हैं।

कृषि विभाग से संबंधित शिकायतों में पीएम किसान सम्मान निधि न मिलने की शिकायतें सबसे ज्यादा आ रही हैं। वहीं, करीब 400 शिकायतकर्ता ऐसे हैं जो प्रत्येक माह शिकायत दर्ज कराते हैं लेकिन उनकी शिकायतों का निस्तारण नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed