{"_id":"6adfac3a14022ed0240366be","slug":"food-department-raids-35-kg-of-material-destroyed-hathras-news-c-56-1-hts1004-156239-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: खाद्य विभाग ने की छापेमारी, 35 किलो सामग्री नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: खाद्य विभाग ने की छापेमारी, 35 किलो सामग्री नष्ट
Tue, 27 Oct 2026 01:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
शहर में एक फैक्टरी से खाद्य पदार्थ के नमूने लेती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। स्रोत : विभाग
- फोटो : Department
हाथरस। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को हाथरस शहर, सिकंदराराऊ और सादाबाद क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त पाई गई लगभग 35 किलोग्राम भीम गोली कन्फेक्शनरी को मौके पर ही नष्ट कराया गया। विभाग ने कई प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस भी जारी किए।
छापेमारी मिठाई विक्रेताओं, रेस्टोरेंट और खाद्य उत्पादकों के ठिकानों पर की गई। इस कार्रवाई से खाद्य पदार्थ विक्रेताओं में खलबली मच गई। टीम ने आरएन प्रोडक्ट परिसर का निरीक्षण किया। वहां कमियां और अस्वच्छता मिलने पर संचालक को सुधार नोटिस दिया गया। रोहिनी चुलबुली ब्रांड की खट्टी-मीठी चटनी का नमूना जांच के लिए लिया गया।
सादाबाद गेट स्थित रेस्टोरेंट की रसोई में भी अस्वच्छ स्थिति में खाद्य पदार्थों का भंडारण मिला। इसके लिए प्रतिष्ठान को सुधार नोटिस थमाया गया। अन्य प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई सिकंदराराऊ के पंत चौराहा स्थित फैंसी स्वीट शॉप से लोंज मिठाई का नमूना लिया गया। बस स्टैंड स्थित शर्मा होटल का निरीक्षण कर साफ-सुथरा भोजन परोसने की कड़ी हिदायत दी गई। मिठाइयों पर उपभोग की समय सीमा अनिवार्य रूप से अंकित करने के निर्देश दिए गए। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय मनोज तोमर ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।