फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   focus on educational reforment in google meet

शैक्षिक नवाचार पर गूगल मीट में दिया गया जोर

Sun, 19 Jul 2020 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
focus on educational reforment in google meet
ऑल इंडिया प्राइमरी टीचर्स फेडरेशन द्रारा विज्ञान विषय की राज्य स्तरीय ऑनलाइन शैक्षिक नवाचार कार्यशाला का आयोजन गूगल मीट पर किया गया, जिसमें प्रदेश विभिन्न जनपदों के नवाचारी शिक्षकों-शिक्षिकाओं ने विज्ञान विषय के नवाचारों का पीपीटी, वीडियो व टीएलएम द्वारा ऑनलाइन प्रस्तुतीकरण किया।
विज्ञापन

कार्यशाला का शुभारंभ संयुक्ता सिंह ने मां सरस्वती वंदना से किया। मुख्य अतिथि डॉ. गौरव सिंह, प्रोफेसर विज्ञान हेड ऑफ दि डिपार्टमेंट एजूकेशन डिपार्टमेंट, इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी दिल्ली ने बताया कि किस प्रकार बच्चों में वैज्ञानिक अभिवृत्ति का विकास करना चाहिए। डॉ. सचिन कुमार सिंह, प्रोफेसर, गोरखपुर यूनिवर्सिटी ने बायो वर्चुअल रिएलिटी और एक्सप्लोर जियोग्राफी जैसे सहायक टूल्स की जानकारी दी। इस कार्यशाला में शिक्षिका सतना ने नवाचार ‘खेल खेल में विज्ञान’ का प्रस्तुतीकरण पीपीटी द्वारा किया।
विज्ञापन

डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने नवाचार ‘में भी विजेता’ का प्रस्तुतीकरण पीपीटी एवं अपने यूट्यूब चैनल के द्वारा किया। डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि कैसे हम खेल खेल में बच्चों को लर्निंग आउटकम की जानकारी दे सकते हैं। अंत में कार्यशाला आयोजक प्रदेश प्रभारी शैक्षिक नवाचार उत्तर प्रदेश ऑल इंडिया प्राइमरी टीचर्स फेडरेशन मनोज कुमार सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन बिंदु सिंह ने किया। कार्यशाला में सतना, शैलेंद्र सिह, शरद चौहान, मनोज सिंह, उपेंद्र राजम, नीलम वार्ष्णेय आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed