फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Five people injured after falling wall of under-construction house

निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से पांच लोग दबकर घायल

Fri, 25 Jun 2021 12:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Five people injured after falling wall of under-construction house
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव जिरौली में बृहस्पतिवार की रात करीब आठ एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई। इसके मलबे में पांच लोग दब गए। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन ग्रामीणों ने मलबे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर तीन लोगों को हाथरस जिला अस्प्ताल रेफर कर दिया गया।
दरअसल, गांव के बाहरी किनारे पर अनिल कुमार के मकान का नवनिर्माण चल रहा है। बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे अचानक तेज आंधी और बारिश होने लगी। कुछ लोग गांव की तरफ जा रहे थे। बारिश होने पर वह दीवार की आड़ में खडे़ हो गए। इस दौरान भरभरा कर मकान की दीवार गिर गई। इसके नीचे मंजू देवी, गोलू, योगेश, पप्पू, सरोज घायल हो गए।
विज्ञापन

दीवार गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने हिम्मत कर मलबे में दबे लोगों को निकाला। स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन एंबुलेंस घायल लोगों को लेकर स्वास्थ्य केंद्र आई। वहां से गंभीर रूप से घायल मंजू, पप्पू व सरोज को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed