{"_id":"66bdf131c81c2a4e18077e71","slug":"five-member-committee-will-investigate-birth-certificate-fraud-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्म प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: पांच सदस्यीय कमेटी करेगी जांच, डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने बनाई कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्म प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: पांच सदस्यीय कमेटी करेगी जांच, डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने बनाई कमेटी
Thu, 15 Aug 2024 05:45 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 15 Aug 2024 05:45 PM IST
सार
वीडीओ की आईडी से 800 से अधिक जन्म प्रमाणपत्र जारी कर दिए गए। इनमें उत्तर प्रदेश के 47 जिलों के अलावा बिहार, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश के जन्म प्रमाणपत्र जारी हुए हैं। जैसे ही इस मामले का खुलासा हुआ तो लखनऊ तक खलबली मच गई।
विज्ञापन
Birth certificates
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस जिले के हसायन विकास खंड की ग्राम पंचायत सिंचावली सानी के वीडीओ की आईडी से प्रदेश के 47 जिलों सहित देश के छह राज्यों के जन्म प्रमाणपत्र जारी होने की जांच पांच सदस्यीय कमेटी करेगी। डीएम के निर्देश पर 14 अगस्त को मुख्य चिकित्साधिकारी ने पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री के नेतृत्व में गठित इस कमेटी में जिला पंचायतराज अधिकारी सुबोध जोशी, सीएचसी हसायन के एमओआईसी डॉ. अंकुश सिंह, पब्लिक हेल्थ स्पेलिस्ट डॉ. खान इकबाल व सहायक शोध अधिकारी विक्रांत किशोर को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि हसायन विकास खंड की ग्राम पंचायत सिंचावली सानी के ग्राम पंचायत अधिकारी ईश्वरचंद्र हैं। वीडीओ की आईडी से 800 से अधिक जन्म प्रमाणपत्र जारी कर दिए गए। इनमें उत्तर प्रदेश के 47 जिलों के अलावा बिहार, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश के जन्म प्रमाणपत्र जारी हुए हैं। जैसे ही इस मामले का खुलासा हुआ तो लखनऊ तक खलबली मच गई। आनन-फानन बुधवार को डीएम आशीष कुमार ने सीएमओ डॉ. मनजीत सिंह को मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर जन्म प्रमाणपत्र जारी होने के मामले में पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी गई है।-डॉ. मनजीत सिंह, सीएमओ।