{"_id":"65521bad8f7a997ff409b974","slug":"five-arrested-including-stolen-motor-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: निजी आईटीआई में चोरी का खुलासा, आठ मोटर सहित पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: निजी आईटीआई में चोरी का खुलासा, आठ मोटर सहित पांच गिरफ्तार
Mon, 13 Nov 2023 06:21 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 13 Nov 2023 06:21 PM IST
सार
हाथरस में मुरसान क्षेत्र के गांव दयालपुर स्थित एसआरजी प्राइवेट आईटीआई से मोटर चोरी हुईं। पुलिस ने छह घंटे में मामले का खुलासा करते हुए आठ मोटर सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
चोरी की आठ मोटर सहित पांच आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में मुरसान क्षेत्र के गांव दयालपुर स्थित एसआरजी प्राइवेट आईटीआई से 4 नवंबर से 11 नवंबर के बीच हुई 10 मोटरों की चोरी के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से आठ मोटर बरामद की हैं।
विज्ञापन
चोरों ने आईटीआई की कार्यशाला से छोटी-बड़ी 10 विद्युत मोटर चोरी की थीं। इसकी शिकायत शिवदयाल सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई थी। मुरसान थाना अध्यक्ष योगेश कुमार का कहना है कि घटना के मात्र छह घंटे के अंदर ही पुलिस ने इस मामले में फरदीन पुत्र अनीश निवासी किला मुरसान, विवेक पुत्र चेतनस्वरूप निवासी जटोई, अमित पुत्र रुस्तम सिंह, राहुल पुत्र रनवीर सिंह, बॉबी पुत्र सुनहरीलाल निवासी गांव दयालपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अभियुक्तों के पास से चोरी की गईं आठ मोटर बरामद की हैं।
विज्ञापन